चंडीगढ़ में सौतेले बाप ने 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ की। आरोपी सौतेला बाप कई महीनों से बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। बच्ची ने मां को बताया भी लेकिन वह मुकर गया। इसके बाद मां ने उसे रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। एक रात जब सौतेला बाप, मां व बेटी साथ सो रहे थे तो आरोपी पंखे की हवा न आने के बहाने बीच में लेट गया और फिर बच्ची से अश्लील हरकतें करने लगा। यह देखकर सोने का नाटक कर रही मां ने तुरंत उसे छेड़छाड़ करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने महिला को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और थोड़ी देर में वहां से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पंचकूला का रहने वाला है और वाटर सप्लाई विभाग में नौकरी करता है। मां की जुबानी, छेड़छाड़ की पूरी कहानी:- एसएसपी को दी लिखित शिकायत
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसने मामले की लिखित शिकायत चंडीगढ़ की एसएसपी को दी है। पुलिस ने उसे बुलाया और उसके और बच्ची का बयान दर्ज कर हर्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। हालांकि बच्ची की मां ने कहा कि पहले पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही थी।