AAP की महिला MLA के खिलाफ फेसबुक पोस्ट पर FIR:कहा- छवि खराब कर रहा; इन्फ्लुएंसर बोला- मुझे नहीं पता किस VIDEO पर ऐतराज

लुधियाना में सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने और बिना अनुमति वीडियो अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने इन्फ्लुएंसर के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह FIR थाना साहनेवाल में AAP विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना के एक समर्थक ने करवाई। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर आरोप है कि उसने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की छवि खराब करने के लिए झूठी जानकारियां शेयर कीं। साथ ही पार्टी के विधायकों पर बेबुनियाद आरोप लगाए। वहीं, इस मामले में इन्फ्लुएंसर का कहना है कि उसे तो पता ही नहीं कि उसने क्या ऐसी पोस्ट की, जिससे सरकार का तकलीफ हो गई। जबकि, AAP विधायक छीना का कहना है कि यह इन्फ्लुएंसर कई बार CM भगवंत मान पर भी टिप्पणी कर चुका है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। FIR में विधायक के वीडियो का जिक्र पुलिस के अनुसार, AAP विधायक छीना के समर्थक शिकायतकर्ता विशाल ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनदीप सिंह दुग्गल के खिलाफ शिकायत दी। इस पर जांच के बाद शनिवार , 14 फरवरी को FIR दर्ज की गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया गया कि आरोपी मंदीप सिंह दुग्गल ने फेसबुक पर कथित तौर पर झूठी और भ्रामक खबरें पोस्ट कर MLA राजिंद्रपाल कौर छीना के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। इसके अलावा, उसने विधायक का एक वीडियो बिना उनकी अनुमति के अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया, जिससे MLA की सार्वजनिक छवि खराब करने की कोशिश की गई। IT एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की। सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली या बिना अनुमति कंटेंट अपलोड करने वाली गतिविधियां कानूनी कार्रवाई के दायरे में आती हैं। इसलिए, थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 67 IT. Act 353 के तहत मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर की गईं वे व्यंग्यात्मक पोस्ट, जिन पर AAP को आपत्ति… अब जानिए, दोनों पक्ष इस मामले में क्या कह रहे… MLA छीना बोलीं- आरोपी निजी टिप्पणियां करता है इस पर विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना ने कहा- अक्सर यह व्यक्ति सोशल मीडिया पर मुझ पर निजी टिप्पणियां करता रहा है। कई बार तो सीएम भगवंत मान पर भी निजी टिप्पणियां की। इसकी सोशल मीडिया की पूरी फाइल पुलिस अधिकारियों के पास है। 3 महीने की पूरी जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी बोला- मुझे खुद नहीं पता क्या कंटेंट डाला वहीं, इन्फ्लुएंसर मनदीप सिंह दुग्गल ने कहा- मुझे खुद नहीं पता कि किस कंटेंट पर पर्चा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मेरा कोई पक्ष नहीं लिया है। मुझे थाने से भी किसी की कोई कॉल नहीं आई। मुझे तो मीडिया के जरिए ही पता चला है कि मुझ पर पर्चा दर्ज हुआ है। इन्फ्लुएंसर ने कहा- नवंबर 2025 में मेरे खिलाफ शिकायत जरूर दी गई थी, इतना पता है। मैंने कभी किसी की छवि को खराब नहीं किया और न ही किसी का नाम लिखकर कोई पोस्ट डाली है। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… लुधियाना में AAP विधायक का माथा फटा:वॉशरूम में पैर फिसलकर गिरीं राजिंद्रपाल कौर छीना, नल से सिर टकराया, 24 टांके लगे लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना घायल हो गई हैं। उनका माथा फट गया। बताया जा रहा है कि वॉशरूम में अचानक उनका पैर फिसल गया और उनका माथा टैप (नल) पर जा लगा। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *