मोगा में आम आदमी पार्टी (AAP) की नशा विरोधी रैली हुई। सीएम भगवंत मान ने उनकी तबीयत को लेकर भी विरोधियों को करारे जवाब दिए। मान ने कहा कि वह कहीं नहीं जाएंगे बल्कि भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल की जड़ों में बैठेंगे। सीएम ने कहा कि पहले पंजाब के खिलाड़ी मशहूर होते थे, लेकिन इन्होंने पंजाब को टीके वाला बना दिया। उन्होंने बिना नाम लिए बिक्रम सिंह मजीठिया को लोगों का कातिल बताया। अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा कि गांव-गांव जाकर बताएं कि अकाली दल, बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों के समय पंजाब में नशा बढ़ा। उन्होंने कहा कि पहली बार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है और लोगों से अपील की कि दूसरी पार्टियों को वोट न दें। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की कल अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां आज दोपहर बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया, इसके बाद सीएम मान हेलिकॉप्टर से मोगा रैली में शामिल होने पहुंचे। वहीं अकाली दल ने AAP की रैली को लेकर सवाल उठाए हैं। AAP के प्रवक्ता दलजीत चीमा ने कहा कि राजनीतिक रैली को सरकारी प्रोग्राम बनाया गया। यहां DGP और चीफ सेक्रेटरी का संबोधन कराया गया। गवर्नर और चुनाव आयोग इस पर तुरंत संज्ञान ले। यह ब्यूरोक्रेसी का सियासीकरण है। आज ये हुआ, कल को जिला लेवल पर DC और SSP संबोधित करेंगे। सीएम भगवंत मान के भाषण की बड़ी बातें… केजरीवाल के भाषण की बड़ी बातें… सेहत बीमा कार्ड बनाकर हर दिन 1 हजार रुपए कमाएं- मंत्री इससे पहले सेहत मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार हर परिवार को 10 लाख का सेहत बीमा कार्ड दे रही है। कार्ड बनाने से लेकर इलाज तक सब कुछ फ्री है। अगर कोई पैसे मांगता है, तो सरकार को शिकायत दो। नौजवान लैपटॉप लेकर आएं और कार्ड बनाकर हर रोज 1 हजार रुपए कमाएं। उन्होंने कहा कि युद्ध नशा के विरुद्ध यह मामूली मुहिम नहीं है। यह युद्ध अगली पीड़ी के लिए है। उन्होंने कहा कि 2025 में 2046 किलो चिट्टा पकड़ा। गुजरात में सिर्फ 146 किलोग्राम पकड़ा। उन्होंने बताया कि अगर गुजरात में सीमापार से ड्रग रोका जाता है, तो पंजाब में क्यों नहीं रोका जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां डबल इंजन सरकार है, वहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। डबल इंजन सरकार में पेपर लीक हो रहे हैं। भगवंत मान सरकार में पेपर लीक नहीं होते। 25 हजार नौजवानों ने नशा छोड़ा है। नशा बेचने वालों व गैंगस्टरों को बाहर भगाएंगे। इनको विदेश नहीं भागने देंगे। रैली के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…..