AAP चेयरमैन ने असली पुलिसकर्मियों से प्री-वेडिंग शूट कराया:एक इशारे पर युवती छुड़ाई, VIDEO वायरल; सेल्यूट ठोकने वाला इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

पंजाब के गुरदासपुर स्थित बटाला में कुछ पुलिसकर्मी AAP नेता के करीबी की प्री-वेडिंग शूट में एक्टिंग करते दिखे। शूटिंग का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह उनके इशारों पर महिला को चेकिंग के दौरान छोड़ते दिख रहे हैं और सैल्यूट भी कर रहे हैं। इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह हाल ही में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को लेकर चर्चा में आए थे। वो ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर एक्शन के साथ उन्हें सीख देने के वीडियो भी बनाते थे। मामला सामने आने पर आम आदमी पार्टी सरकार को विपक्ष ने घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा नेता सुनील जाखड़ और अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि एक तरफ गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों का सरेआम आतंकियों के इशारे पर मार दिया जाता है और दूसरी तरफ पुलिस वीडियो शूट करने में बिजी है। वहीं, मामले में डीएसपी तजिंदर सिंह ने कहा कि इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने वीडियो में दिखाई दे रहे सभी पुलिस अधिकारियों की भी निंदा की। अब सबसे पहले जानिए VIDEO में क्या दिख रहा… देखिए प्री-वेडिंग शूट के PHOTOS… विपक्ष ने AAP सरकार को घेरा भाजपा ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल बटाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन मानिक मेहता के प्री-वेडिंग शूट वीडियो में पुलिसकर्मियों के शामिल होने पर विपक्षी नेताओं ने आप सरकार को घेरा है। भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हो रही है। हर दूसरे दिन मर्डर हो रहा है और यहां तक की पुलिस कर्मियों को भी मारा जा रहा है, लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती बल्कि उसके कर्मी खुद वीडियो शूटिंग में बिजी है। मजीठिया बोले- AAP के लिए शूटिंग लोगों की सुरक्षा से जरूरी वहीं, अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब में एक तरफ सरहदी जिले गुरदासपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो पुलिस कर्मचारियों की हत्या हो गई। पंजाब पुलिस को अब तक यह पता नहीं चल पाया कि हत्या किसने की और कैसे हुई। दूसरी ओर मार्केट कमेटी बटाला के नव-नियुक्त चेयरमैन इंजीनियर मानिक मेहता की प्री-वेडिंग शूट चल रही है, जिसमें असली पुलिस कर्मचारियों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने पूछा कि क्या आम आदमी पार्टी के नेताओं की प्री-वेडिंग पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है? DSP बोले- वीडियो में पुलिसकर्मियों का आना निंदनीय, कार्रवाई होगी मामले में बटाला के डीएसपी तजिंदर पाल सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिस अधिकारियों ने बिना अनुमति वीडियो में भाग लिया है। यह निंदनीय है। इसके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *