दुनिया की बड़ी वॉयस एआई कंपनी ElevenLabs भारत में तेजी से विस्तार कर रही है. सीईओ माटी स्टैनिस्जेवस्की (Mati Staniszewski) ने India AI Impact Summit में कहा कि भारत उनका दूसरा सबसे बड़ा एंटरप्राइज मार्केट है. उन्होंने भारतीय स्टार्टअप Sarvam AI की तारीफ की. वे बेंगलुरु में ऑफिस, 100 नई नौकरियां और 100 मिलियन डॉलर ARR का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं.