AKTU इनोवेशन के लिए फंडिंग करेगा:हर साल 20 संस्थानों के डेवलपमेंट पर फोकस, 2 लाख की मिलेगी ग्रांट

डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के इनोवेशन हब ने संबद्ध संस्थानों को स्टार्टअप कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए इन्क्युबेटर इम्पावरमेंट स्कीम के तहत दो लाख रुपए फंड देना शुरू किया है। इससे न केवल नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा बल्कि छात्र की सोच में भी बदलाव आयेगा। एक साल में 20 संस्थानों को मिलेगा फंड इस योजना के तहत एक वित्तीय वर्ष में विश्वविद्यालय से संबद्ध अधिकतम 20 संस्थानों को र्स्टाअप कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए 2 लाख रूपये बतौर फंड के रूप में मिलेगा। वहीं, एक संस्थान एक वित्तीय वर्ष में दो बार इस फंड का लाभ ले सकता है। स्टार्टअप कार्यक्रम के तहत संस्थान को इनोवेशन हब से जुड़कर उद्यमिता से संबंधित कार्यक्रम, स्टार्टअप्स पिचथॉन, हैकथॉन, बूटकैंप, स्टार्टअप प्रदर्शनी, स्टार्टअप मेलों सहित नवाचार के लिए चल रही योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। जिससे कि छात्रों को इस क्षेत्र में सहूलियत और सुविधा मिल सके। इस योजना का लाभ पाने के लिए संस्थानों को इनोवेशन हब की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इनोवेशन हब बना रहा इकोसिस्टम विश्वविद्यालय का इनोवेशन हब नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति और परंपरा विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए समय-समय पर हैकथॉन आयोजित कराये जा रहे हैं। ताकि अच्छे स्टार्टअप को आगे बढ़ने का मंच मिल सके। साथ ही इनोवेशन हब से काफी संख्या में स्टार्टअप्स जुड़े हैं। जिन्हें आगे बढ़ाने में सहायता प्रदान की जा रही है। उन्हें न केवल विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल रहा है बल्कि कोवर्किंग स्पेस, विभिन्न प्रकार के मंच की भी सहायता दी जा रही है। इस कार्य में वित्त अधिकारी केशव सिंह, डीन इनोवेशन प्रो.बीएन मिश्रा और एसो. डीन डॉ.अनुज कुमार शर्मा की अगुवाई में इनोवेशन हब के सीईओ महीप सिंह सहित पूरी टीम काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *