ASI-होमगार्ड की हत्या, पुलिस ने थाने के रास्ते बंद किए:कांग्रेस सांसद को रेड में बैरिकेडिंग मिली; गुस्साए रंधावा बोले- अफसर मर गए क्या?

गुरदासपुर में एएसआई और होमगार्ड की हत्या के बाद पूर्व डिप्टी सीएम व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा देर रात पुलिस स्टेशनों की जांच करने पहुंचे। डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन का रास्ता बैरिकेड से बंद मिला तो वह भड़क उठे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि जब एक सांसद रात में घूम सकता है, तो आपकी पुलिस क्यों नहीं? आपको इसी बात की तनख्वाह मिलती है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने पंजाब का सत्यानाश कर दिया।
अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला जानिए ASI-होमगार्ड मर्डर में अब तक क्या… ************** ये खबर भी पढ़ें: आतंकी संगठन का दावा- ASI-होमगार्ड जवान की हत्या हमने की: गुरदासपुर पुलिस चौकी में मिली लाशें; TTH बोला- आर्मी-BSF-पुलिस छोड़ें वर्ना घर टारगेट करेंगे
गुरदासपुर में पंजाब पुलिस की चौकी में ASI और होमगार्ड की गोली लगने से मौत हो गई। चौकी में एक की डेडबॉडी कुर्सी पर तो दूसरे की चारपाई में रजाई के अंदर मिली। मौत का पता तब चला, जब चौकी में किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। उधर, आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने इसकी जिम्मेदारी ली है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *