BHU पहुंचा आर्मी का डॉग रोबोट ‘सुल्तान’:4 करोड़ की फरारी लेकर BHU पहुंचे CEO, फौजी से रोबोट बोला- जय हिंद

वाराणसी में IIT BHU में टेक्नेक्स के 87वें एडिशन में देशभर से 1500 आईआईटी के छात्र पहुंचे हैं। इसमें ह्यूमनॉइड रोबोट ने आर्मी के जवान के साथ फोटो खिंचवाई। कहा- जय हिंद। आर्मी का डॉग रोबोट सुल्तान भी पहुंचा। उसने करतब दिखाए। रोबोट को चलाने वाले जवान ने बताया- इसमें 5 कैमरे लगे हैं। यह फायर भी कर सकता है। फरारी के सीईओ बेनेडेटो विग्ना भी फेस्ट में पत्नी के साथ पहुंचे। उनके साथ 4 करोड़ रुपए की फरारी कार भी है। इससे पहले उन्होंने पत्नी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और नाव पर गंगा नदी में घूमे। फेस्ट में आर्मी के जवान त्रिनेत्र ड्रोन और ऑटोमैटिक ग्रेनेड सिस्टम भी लेकर आए हैं। त्रिनेत्र ड्रोन भारत में ही बनाया गया है। इसकी लागत 23 लाख रुपए है। यह 10 किलोमीटर दूर तक जा सकता है। यह दुश्मन के ठिकानों का पता लगाता है। वहीं, ऑटोमैटिक ग्रेनेड सिस्टम की कीमत 12 लाख रुपये है। यह 16.5 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन पर वार कर सकता है।
टेक्नेक्स के 87वें संस्करण की पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *