BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- औवेसी 15 मिनट वाले नेता हैं:कानपुर में शहनवाज हुसैन ने कहा- राहुल गांधी देश को बदनाम कर रहे

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- औवेसी भड़काऊ भाईजान हैं। मुसलमानों को भड़का कर खुद हैदराबाद के महल में रहते हैं। गरीब मुसलमानों को टकराव के रास्ते पर लाकर तनाव पैदा करते हैं। वो 15 मिनट वाले नेता हैं। जो समझदार लोग हैं, वो उनके झांसे में नहीं आते हैं। गुरुवार को कानपुर पहुंचे शहनवाज हुसैन ने कहा- विदेशी ताकतों के इशारे पर राहुल गांधी देश को बदनाम कर रहें है। राहुल गांधी ने देश को गुमराह करने का काम किया शहनवाज हुसैन बीजेपी नेता सलीम अहमद के जाजमऊ स्थित निवास पर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनके साथ लखनऊ से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी पहुंचे। शहनवाज हुसैन ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पार्टी में और और मुसलमानों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा- देश में जिस तरह से राहुल गांधी विपक्ष की भूमिका में हैं। ऐसा लगता है जैसे कि 99 सीट जीतकर उनका सत्ता पर अधिकार हो गया। राहुल ने देश को गुमराह करने का काम किया। अमेरिका से डील हुई तो कह दिया देश बेच दिया। राहुल गांधी को व्यवहार बदलने की जरूरत विदेशी ताकतों के इशारों पर राहुल गांधी देश को बदनाम कर रहें है। नरेन्द्र मोदी ने सौगंध ली है कि देश नहीं बिकने दूंगा। राहुल गांधी अपना व्यवहार बदलें। विपक्ष के नेता की कुछ मर्यादा भी होती है। हमारे अटल जी, आडवाणी जी, सुषमा स्वराज जी नेता रहीं। उन्होंने विपक्ष के नेता के तौर पर मर्यादा स्थापित की थी। SIR बिहार में सबसे पहले हुआ। कोई दिक्कत नहीं आई। लेकिन अब जिस तरह से विपक्ष कर रहा है वो गलत है। SIR चुनाव आयोग करा रहा है। अब ममता बनर्जी को लग रहा है कि वो चुनाव हार जाएंगी तो इस पर विरोध हो रहा है। —————-
ये खबर भी पढ़ें…. कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड-अरबपति का बेटा 7 घंटे में छूटा:रिमांड की वजह नहीं बता पाई पुलिस, घटना के 4 दिन बाद गिरफ्तार किया था कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाले अरबपति कारोबारी का बेटा 7 घंटे में ही रिहा हो गया। आरोपी के वकील अनंत शर्मा ने बताया- पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *