हरियाणा में बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई के फरीदाबाद स्थित रिसॉर्ट के वॉशरूम में छत्रपति शिवाजी और रानी पद्मावती की फोटो लगाए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पहले वायरल वीडियो को दूसरी जगह का बताया जा रहा था, लेकिन अब विधायक के भाई टिपरचंद ने कैमरे पर आकर बताया है कि वह फोटो शिवाजी और पद्मावती से मिलती -झुलती थी। जिनको जानकारी मिलते ही हटवा दिया गया था और इन फोटो को लगाने वाले कर्मचारी को भी नौकरी से निकाल दिया गया था। वीडियों के वायरल होने के बाद महाराष्ट्र के एक दल ने रिसॉर्ट का दौरा किया । जिसका उन्होंने एक वीडियों जारी किया, जिसमें अब घोड़ो की फोटो हटाकर आइना लगा दिया गया है। दूसरी जगह का बताया था वीडियो जब ये वीडियों वायरल हुआ था, तो दैनिक भास्कर ऐप की टीम ने रिसॉर्ट के मालिक और बीजेपी विधायक मूलचंद शर्मा के भाई टिपरचंद शर्मा से कॉल पर बात की थी। जब उनसे इस वीडियों के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि ये वीडियों उनके रिसॉर्ट का है ही नही। लेकिन अब उनके कैमरे में दी सफाई ये साफ हो गया है कि ये वीडियों उन्ही के रिसॉर्ट का था। पहले लगी थी घोड़ों की फोटो रिसॉर्ट के वॉशरूम में छत्रपति शिवाजी और रानी पद्मावती की फोटो लगने का वीडियों जैसे ही बाहर आया । तो वहां पर उनकी फोटो को हटाकर घोड़ों के फोटो लगा दिए। जिसका एक फोटो भी सामने आया था। जिसमें बताया गया था कि उनके वाशरूम में घोड़ों के फोटो लगे है। अब लगा दिए गए आईना अब उन्ही वाशरूम का एक नया वीडियों सामने आया है। जिसकों महाराष्ट्र से आये एक दल के लोगों ने जारी किया है। इस वीडियों में बीजेपी विधायक के भाई टिपरचंद शर्मा भी नजर आ रहे है। लेकिन अब इस वीडियों में घोड़ों की जगह आईना लगा दिए गए है। पहले जानिए वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने क्या कहा…. 20 फरवरी का वीडियो दैनिक भास्कर एप की टीम ने जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की, तो पता चला कि यह वीडियो 20 फरवरी का है। वीडियो में दिख रहे शख्स संदीप गोयल ने बताया कि वे अपने एक पारिवारिक प्रोग्राम में नेशनल हाईवे 19 स्थित मिलन रिसॉर्ट एंड बैंक्वेट हॉल में गए हुए थे। वहां पर वाशरूम के मेल और फीमेल एरिया को चिन्हित करने के लिए छत्रपति शिवाजी और रानी पद्मावती की फोटो लगाई हुई थी। इसी दौरान एक शख्स ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मालिक से बात करके फोटो हटवाए संदीप ने आगे बताया कि उन्होंने उसी समय रिसॉर्ट एंड बैंक्वेट के मालिक से बात करके इन तस्वीरों को हटाने के लिए कहा, जिसके बाद उन्होंने दोनों की तस्वीरों को वहां से हटा दिया। इसके अलावा, अंबाला के एक होटल के बाहर भी छत्रपति शिवाजी की तस्वीर लगाई गई थी, जिसे कॉल करके हटवाया गया है। डेढ़ साल पहले हुआ था उद्घाटन यह मिलन रिसॉर्ट एंड बैंक्वेट हॉल नेशनल हाईवे पर सीकरी गांव के पास बना हुआ है, जिसका परिसर कई एकड़ में फैला हुआ है। करीब डेढ़ साल पहले इसका उद्घाटन हुआ था। इसे बल्लभगढ़ से भाजपा के विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा चलाते हैं। इसके अलावा, शहर के कई अन्य हिस्सों में भी मिलन स्वीट्स के नाम से इनके रेस्टोरेंट हैं।