BJP विधायक ने फावड़े से खोदी 38 लाख की सड़क:फतेहपुर में अफसरों से कहा- बर्दाश्त नहीं करूंगी; लोग बोले- ठेकेदार भी तो कमाएगा

फतेहपुर में भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने एक निर्माणाधीन सड़क फावड़े से खोद डाली। उन्होंने PWD के अफसरों को फटकार भी लगाई। कहा, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने फावड़े से खोदकर सड़की की मोटाई चेक की। उन्हें सड़क की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिली थी। विधायक ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अब ऐसा करने से कोई फायदा नहीं है। 2027 में जनता बटन दबाएगी। सड़क 4 किमी लंबी बन रही है। इसकी लागत करीब 37 लाख 99 हजार रुपए बताई जा रही है। सहायक अभियंता (AE) प्रतीक अग्रवाल का कहना है कि शिकायत मिली है और जांच कर कार्रवाई की जाएगी। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… अभी 500 मीटर बनी सड़क
मामला धाता विकास खंड में ऐमापुर-रतनपुर मार्ग का है। 500 मीटर सड़क का निर्माण हो चुका है। कुल 4 किमी तक बननी है। स्थानीय लोगों ने सड़क में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और मानकों को लेकर विधायक कृष्णा पासवान से शिकायत की थी। लोगों की नाराजगी देखते हुए कृष्णा पासवान 21 फरवरी को निरीक्षण के लिए पहुंचीं। उन्होंने खुद सड़क की मजबूती और निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की जांच की। फावड़े से सड़क खोदा और मोटाई देखी। जांच में सामने आया कि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप काम नहीं किया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की फोटो और वीडियो भी बनवाए और अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया। अधिकारियों को लगाई फटकार
गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर विधायक ने नाराजगी जताई। अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार ही कराया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके। विधायक ने बताया, हमने लोक निर्माण विभाग के जेई, एई, एक्सईएन और अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। सोमवार को पत्र भी भेजूंगी। AE बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे
कृष्णा पासवान ने चेतावनी देते हुए कहा- जनता की सुविधा के लिए बनने वाली सड़कों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर निर्माण कार्य में अनियमितता पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (एई) प्रतीक अग्रवाल का कहना है कि शिकायत मिली है और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
—————— ये खबर भी पढ़िए… कासगंज में पत्नी, 3 बच्चों की हत्या कर जान दी:बच्चों को जहर देकर पत्नी का गला काटा; 3 दिन घर में पड़ी रहीं लाशें कासगंज में पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पति फंदे से झूल गया। उसने पहले बच्चों को जहर दिया और फिर पत्नी का गला काट दिया। तीन दिन तक शव घर में पड़े रहे और किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। पड़ोसियों के मुताबिक, घटना का पता उस वक्त चला, जब शनिवार शाम एक युवक शादी का कार्ड देने घर गया। पढ़िए पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *