BPSC 71वीं परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले परीक्षा 10 सितंबर 2025 को होनी वाली थी। वहीं अब परीक्षा 13 सितंबर को होगी। 71वी संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए 4,70,510 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जानिए, एक्जाम और सिलेक्शन प्रोसेस प्रीलिम्स परीक्षा प्रीलिम्स एग्जाम में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये सभी ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय मिलेगा। नेगेटिव मार्किंग होंगी। वेकैंसी के 10 गुना उम्मीदवारों को इसमें पास किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को मेंस में शामिल होने दिया जाएगा। मुख्य लिखित परीक्षा
यह परीक्षा तीन विषयों की होगी। इसमें दो अनिवार्य विषय होंगे, पहला सामान्य हिंदी जो 100 मार्क्स का होगा। इस विषय में 30 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य होगा। हालांकि मेरिट लिस्ट में इसके नंबर नहीं जुड़ेंगे। दूसरा सामान्य अध्ययन (पेपर 1 और पेपर 2) प्रत्येक पेपर 300 अंकों का होगा। इसमें अलावा हर अभ्यर्थी को एक ऑप्शनल (ऑप्शनल) विषय चुनना होगा। जिसका पेपर 300 अंकों का होगा। प्रत्येक विषय की परीक्षा 3 घंटे की होगी। इंटरव्यू
मुख्य लिखित परीक्षा में पास होने के बाद अभ्यर्थी इंटरव्यू दे सकेंगे। यह कुल 120 मार्क्स का होगा। उसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। फाइनल मेरिट लिस्ट
मुख्य परीक्षा के 900 अंक और इंटरव्यू के 120 अंक, कुल 1020 अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी। आरक्षण कैटेगरी वाइज रिजल्ट जारी किया जाएगा। अगर कुछ अभ्यर्थियों के एक जैसे मार्क्स होंगे तो इस स्थिति में जिस अभ्यर्थी के ज्यादा मार्क्स होंगे, उसे ऊपर रखा जाएगा। अगर मुख्य परीक्षा में भी मार्क्स समान होंगे, तो ऑप्शनल विषय के नंबर देखे जाएंगे।