CM ने लुधियाना टाटा प्लांट का उद्घाटन किया:बोले- रेहड़ीवाला हो या टाटा, पंजाब में नहीं होता किसी को घाटा; हलवारा एयरपोर्ट पर अगले हफ्ते से फ्लाइट बुकिंग

लुधियाना में CM भगवंत मान ने टाटा स्टील के अत्याधुनिक इको फ्रेंडली ग्रीन स्टील प्लांट का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि पंजाब की धरती पर चाहे कोई रेहड़ी लगाए, चाहे टाटा स्टील का प्लांट । यहां किसी को घाटा नहीं होता है। यह गुरुओं की धरती है। सीएम ने कहा कि पंजाब अब पहला ग्रीन स्टील बनाने वाला राज्य बन गया है। लोग जेब के अमीर बहुत हैं, लेकिन दिल के अमीर नहीं होते। जबकि जेब दिल के ऊपर होती है। लेकिन टाटा के चेयरपर्सन दोनों से अमीर हैं। इससे पहले टाटा स्टील के चेयरमैन एनचंद्र शेखरन ने मंत्री संजीव अरोड़ा को बताया कि हलवारा से अगले हफ्ते से दिल्ली के लिए फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील ने प्लांट पर 3200 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए हैं और इसमें 2500 से अधिक लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। टाटा स्टील का देश में यह दूसरा रिसाइकिल बेस्ड ग्रीन स्टील प्लांट है। टाटा स्टील इस तरह की स्क्रैप आधारित तकनीक को भारत और विदेशों में भी बढ़ावा दे रही है। हरियाणा के रोहतक में स्क्रैप प्रोसेसिंग यूनिट और यूरोप में डिकार्बोनाइजेशन प्रोजेक्ट्स इसी दिशा में कदम हैं। वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार को भी इस प्लांट से सालाना 200 से 300 करोड़ रुपए का राजस्व अलग-अलग टैक्सों के माध्यम से मिलेगा। लुधियाना के हाइटेक वैली में करीब 115 एकड़ जमीन पर यह प्लांट स्थापित किया गया है। इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 0.75 मिलियन टन (MTPA) होगी। यहां मुख्य रूप से कंस्ट्रक्शन सेक्टर के लिए टीएमटी बार और अन्य स्टील उत्पाद तैयार किए जाएंगे। सीएम मान की 5 बड़ी बातें… टाटा ग्रीन स्टील प्लांट से पंजाब को क्या फायदा टाटा स्टील के लुधियाना ग्रीन स्टील प्लांट की बड़ी विशेषताएं टाटा स्टील के भारत में 5 सबसे बड़े प्लांट टाटा स्टील के ग्रीन टेक्नोलॉजी प्लांट उद्घाटन से अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *