बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ने 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लिया। सोमवार को निशांत कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। निशांत ने कहा, यहां मेरी मां की प्रतिमा है, माल्यार्पण करने आया हूं। मां की बहुत याद आ रही है, उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर बना रहे। उनकी कमी महसूस होती है, वो रहती तो और अच्छा होता।’ निशांत ने आगे कहा, बिहार के सभी 38 जिलों में यात्रा करूंगा, अभी डिसाइड कर रहा हूं।’ T20 वर्ल्ड कप में उन्होंने इंडिया को जीत की बधाई दी है। पत्रकारों ने निशांत से पूछा कि कार्यकर्ताओं का कहना है कि आप CM बनें। निशांत इस सवाल को टालते हुए आगे बढ़ गए। सम्राट बोले- निशांत को लाने का फैसला JDU का निशांत की राजनीतिक एंट्री पर सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘वह राजनीति में आए हैं, निशांत का स्वागत है। यह फैसला JDU का है।’ वहीं, राबड़ी देवी ने बीते दिन कहा था कि नीतीश कुमार की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बीजेपी वाले उनको भगा रहे। इसके सवाल पर सम्राट चौधरी ने चुप्पी साधी ली। निशांत के राजनीति में आने और विधायक-CM बनाने को लेकर मीटिंग कर रहे, इस सवाल पर मंत्री संजय पासवान ने कहा कि ‘सभी पार्टी का अपना-अपना मानना है। जो भी होगा, बैठक में निर्णय होगा।’ निशांत बोले- मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा पार्टी जॉइन करने के बाद निशांत ने कहा था, ‘मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।’ इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे। निशांत के JDU जॉइन करने की तस्वीरें ———————– ये खबर भी पढ़िए… चिराग को बिहार का CM बनाने की मांग:BJP ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर, लिखा- ‘ना दंगा,ना फसाद हो, बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसी बीच NDA के भीतर से ही एक नई मांग सामने आई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं की ओर से चिराग पासवान को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई गई है। इसे लेकर पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर भी लगाया गया, जिससे राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पोस्टर में लिखा है- ‘ना दंगा ना फसाद हो, बिहार का CM सिर्फ चिराग हो।’ पूरी खबर पढ़िए