CM बोले- पार्टियों ने जनता को वोट की थैली समझा:जलालाबाद रैली में विपक्ष पर किए वार, करोड़ों के विकास प्रोजेक्ट्स की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जलालाबाद में करोड़ों के विकास प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। अनाज मंडी में आयोजित रैली में सीएम मान विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आज पंजाब ‘रंगला पंजाब’ की ओर बढ़ रहा है। इस मौके पर जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज और जिला अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहर के चुनावी मंच से विपक्ष पर तीखे प्रहार किए और कहा कि यह इलाका लंबे समय तक ऐसी राजनीतिक ताकतों के नियंत्रण में रहा, जिनके पास सत्ता भी थी और अधिकार भी, मगर विकास की रफ्तार हमेशा धीमी ही रही। मान ने 300 किलोमीटर की नई सड़कों के निर्माण और साढ़े 300 किलोमीटर सड़क मरम्मत कार्य की शुरुआत की। महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता योजना पारदर्शिता से लागू अपने संबोधन में मुख्यमंत्री मान ने महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत को लेकर अहम एलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले अप्रैल महीने से महिलाओं को 1000 से 1500 रुपये प्रति माह देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और सरकार इसे पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करेगी। विपक्ष के पास पंजाब के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं सीएम ने कहा कि जिन नेताओं को लोगों ने वर्षों तक मौका दिया, उन्होंने इस क्षेत्र को सिर्फ वोटों की थैली समझा, जबकि बुनियादी काम ठप पड़े रहे। मान ने कहा कि आज विपक्ष की हालत यह है कि उनके पास पंजाब के लिए कोई स्पष्ट दृष्टि नहीं है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री बोले कि उस पार्टी में तो खुद मुख्यमंत्री बनने के 6 से 8 दावेदारों की लाइन लगी पड़ी है और नेतृत्व किसके हाथ में होना है, यही तय नहीं हो पा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *