CM भगवंत मान देंगे हरी झंडी, पटियाला में 142 करोड़:CM भगवंत मान देंगे हरी झंडी, पटियाला में 142 करोड़ के प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे

पंजाब के लोगों का सफर अब आसान होगा। आज पंजाब रोडवेज के बेड़े में 250 नई बसें शामिल होंगी। CM भगवंत मान आज (06 को )इन बसों को पीआरटीसी में शामिल करने के लिए हरी झंडी देंगे। सीएम के दौरे को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मौके फाइनेंस एवं परिवहन मंत्री हरपाल चीमा भी मौजूद रहेंगे। 142 करोड़ के प्रोजेक्टो का शुभारंभ करेंगे सीएम आज दो से तीन घंटे तक पटियाला में रहेंगे। इस दौरान वह पहले 250 नई सरकारी बसों को हरी झंडी देंगे। इसके बाद महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहले फेज का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 142 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। दाना मंडी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सरकार की यह योजना है सरकार की तरफ से कुल 100 मिडी और 309 साधारण बसों के लिए लगभग 125 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इसके अलावा, किलोमीटर स्कीम के तहत 254 अतिरिक्त साधारण बसें चलाई जाएंगी। पनबस के बेड़े में अब कुल 606 बसें शामिल होंगी, जिसमें 387 नई बसें सीधे बेड़े में जोड़ी जाएंगी। इसी योजना के तहत 19 वोल्वो बसें, 100 एचवीएसी बसें और 100 साधारण बसें भी शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *