पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज (8 अक्टूबर) दोपहर जालंधर पहुंचेंगे। यहां वह लवली यूनिवर्सिटी में वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जालंधर और बठिंडा के लिए 5 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा की जाएगी। आप से जुड़े नेताओं ने बताया कि केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान जालंधर और बठिंडा के लोगों के लिए बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन से संबंधित परियोजना का उद्घाटन करने वाले हैं। इस कार्यक्रम के बाद वे बठिंडा के लिए रवाना होंगे। बठिंडा में 3,100 नए खेल मैदानों का नींव पत्थर रखेंगे केजरीवाल आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल बठिंडा में पंजाब के लिए 3,100 नए खेल मैदानों का नींव पत्थर रखेंगे। इसके बाद वह चंडीगढ़ जाएंगे और वहां उद्यमिता मानसिकता पाठ्यक्रम (Entrepreneurship Mindset Course) की शुरुआत करेंगे। 2 दिन के पंजाब के दौरे पर है केजरीवाल आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दो दिन के पंजाब दौरे पर हैं। इस दौरान वह आप नेताओं से मीटिंग भी करेंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बता दें कि जालंधर के बलटन पार्क में भी खेल का मैदान बनाया जा रहा है। इसको लेकर भी कोई बड़ी घोषणा की जा सकती है।