CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिरफ्तार:यूपी STF ने अररिया से किया अरेस्ट, AIMIM विधायक बोले- मेरे सामने ले गए, लगा किडेनैपिंग हुई

अररिया के जोकीहाट निवासी मौलाना अब्दुल्ल सलीम को यूपी STF ने गिरफ्तार किया है। ये दावा AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को किया। उन्होंने बताया कि मौलाना को उनके ही विधानसभा क्षेत्र से पकड़ा गया है। विधायक ने बताया, “हमें खबर मिली है कि मौलाना को कुछ लोग उठाकर ले गए, लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि मौलाना को किडनैप किया गया है या गिरफ्तार। उन्होंने इस मामले को लेकर जिले के SP को जानकारी दी है। दरअसल, अब्दुल्ल सलीम पर रमजान के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। जिसके बाद यूपी में कई हिंदू समाज के लोगों ने उनपर कार्रवाई करने की मांग की थी। बिहार पुलिस बोली- हमें कोई जानकारी नहीं अख्तरुल ईमान ने कहा, “देर शाम मौलाना को पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक से कुछ लोग उठाकर ले गए। अब उनकी किडनैपिंग हुई है या यूपी STF ने उठाया है, मुझे पता नहीं। इस मामले को लेकर जब मैंने जिले के थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने मुझे यूपी STF से बात कराया। STF ने बताया कि उन्हें कानूनी प्रकिया के तहत पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई हैं।” उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्होंने जिले के SP को दी है। हालांकि, बिहार पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं। जानिए कौन हैं मौलाना अब्दुल्ल सलीम अब मौलाना का वो बयान पढ़िए, जिसपर यूपी में बवाल मच गया मौलाना अब्दुल्ला सालिम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रमजान के महीने में बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे में दिया। मौलाना ने कहा, ‘योगीजी की… भी आकर खा लेते। आप मटन खा लेते। आप मांस खा लेते। एक विवादित टॉपिक है, उधर नहीं जाऊंगा। उत्तर प्रदेश में पता है कैसा कानून बना है? पूछिए दिल साहब से (मंच पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए)। अगर किसी के पास योगीजी की… हमारे हिंदू भाई बुरा नहीं मानिएगा। आई रिस्पेक्ट योर माताजी। हम आपके अकीदे (विश्वास) का सम्मान करते हैं। लेकिन, आपको दावत भी देते हैं कि इस्लाम से बेस्ट कोई अकीदा नहीं है। अगर ढाई सौ ग्राम तक योगीजी की…. पाया जाए तो उनके घुटने से नीचे गोली से छेद करने का ऑर्डर है।’ (मौलाना का पूरा बयान हम यहां हूबहू लिख नहीं सकते हैं। इसलिए आपत्तिजनक शब्दों को डॉट कर दिया है।) मौलाना ने दी थी वीडियो को लेकर सफाई
मामले में मौलाना ने सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि उनका पुराना बयान काट-छांट कर एडिटेड रूप में वायरल किया गया है। उनके अनुसार, बयान को गलत संदर्भ में पेश कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मौलाना की इस सफाई के बाद उनके समर्थकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *