यूपी CM योगी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की है। सीएम खुद बुधवार शाम लखनऊ के निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पहुंचे। दोनों के बीच सरस्वती कुंज में करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। संघ प्रमुख इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं। गोरखपुर के बाद मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। संघ प्रमुख ने लखनऊ में दो दिनों के प्रवास के दौरान संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर खोस फोकस किया। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया। भागवत ने कहा- भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू हैं, वे कोई अरब से नहीं आए है। घर वापसी का काम तेज होना चाहिए। जो लोग हिंदू धर्म में लौटें, उनका ध्यान भी हमें रखना होगा। मंदिर-कुआं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले होने चाहिए। उनमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। हिंदुओं की घटती जनसंख्या दर पर कहा, हिंदुओं के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। अभी जनसंख्या दर 2.1 है। यह कम से कम 3 होनी चाहिए। जिस समाज में औसतन तीन से कम बच्चे होते हैं, वह समाज भविष्य में समाप्त हो जाता है। अब जो भी बच्चे शादी कर रहे हैं, उन्हें बताइए कि कम से कम तीन बच्चे पैदा करें। इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी के बीच अयोध्या में 25 नवंबर, 2025 को मुलाकात हुई थी। वक्त था राम मंदिर में धर्म ध्वजा समारोह का। दोनों के बीच करीब आधे घंटे की मुलाकात हुई थी। इससे पहले कब-कब मिले भागवत-योगी 25 नवंबर 2025 – अयोध्या: अयोध्या के साकेत निलयम में मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ के बीच लगभग 90 मिनट की बैठक हुई, जिसमें राजनीतिक और आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा की गई।
16 जून 2024 – गोरखपुर: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद RSS प्रमुख मोहन भागवत ने गोरखपुर में 2 मुलाकातें हुईं।
20 अक्टूबर 2022 – प्रयागराज: सीएम योगी आदित्यनाथ ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से प्रयागराज में मुलाकात की, जहां उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की और सीएम ने उन्हें अयोध्या दीपोत्सव के लिए आमंत्रित किया था। मोहन भागवत बोले- RSS भाजपा का रिमोट कंट्रोल नहीं है
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि संघ भाजपा का रिमोट कंट्रोल नहीं है। संघ के स्वयंसेवक भाजपा में जाते हैं। वहां आगे भी बढ़े हैं। लेकिन यह कहना गलत है कि संघ भाजपा को चलाता है। हालांकि, भाजपा का विरोध करने वाले लोग ही संघ का विरोध करते हैं। मोहन भागवत ने अमेरिकी टैरिफ पर कहा- यह उनका पुराना तरीका है। वे हथियार और आर्थिक ताकत के दम पर झुकाना चाहते हैं। लेकिन भारत इतना मजबूत है कि उनके आगे झुका नहीं है। हमारी जनता तैयार है। इसलिए इसका भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। संघ प्रमुख ने मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने पर कहा, सवाल यह है कि मंदिरों की देखभाल कौन करेगा, वहां नियमित पूजा पाठ हो, इसकी चिंता कौन करेगा। सिख समाज अपने गुरुद्वारे का संचालन बहुत अच्छा करता है। देश के धर्माचार्यों को इस पर मंथन करना चाहिए और समाज को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर… ———————- यह खबर भी पढ़िए:- स्पीकर का आदेश- अफसर विधायकों का फोन उठाएं:शिवपाल बोले- मंत्री झूठ बोलते हैं, महाना ने कहा- एडजस्ट कर लीजिए
यूपी विधानसभा में बजट सत्र के 8वें दिन बुधवार को चर्चा जारी है। अफसरों द्वारा विधायकों का फोन नहीं उठाने के मुद्दे पर स्पीकर ने कहा- यह गलत है। जनप्रतिनिधि अगर फोन करते हैं तो अफसर को न केवल फोन रिसीव करना होगा बल्कि सम्मान भी देना है। एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने इस मामले को उठाते हुए कहा था- दरोगा तक हमारा फोन नहीं उठाते हैं। आज सपा विधायक अतुल प्रधान ने सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली नहीं देने का मामला उठाया। उन्होंने कहा- दो साल में 5 लाख किसानों को बाहर कर दिया गया। उनके नाम जोड़े तक नहीं गए। पढ़ें पूरी खबर…