CM सैनी आज भिवानी आएंगे:107.61 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, तोशाम में उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम शुभारंभ करेंगे

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी 31 मार्च को भिवानी आएंगे। सीएम सैनी तोशाम के चौ. सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वें 107.61 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। सूक्ष्म सिंचाई पर आधारित यह कार्यक्रम किसानों को पानी की बचत के प्रति जागरूक करेगा। इससे किसान कम पानी में भी अधिक पैदावार ले सकेंगे। केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने इस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को हेलीपैड सहित कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री के मंच व लोगों के बैठने के लिए जगह का बारीकी से अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल बैरिकेटिंग, आमजन के आवागमन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। महिलाओं के बैठने के लिए अलग सेक्टर बनाए उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अलग-अलग मार्गों के माध्यम से आने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं हो, इसके लिए संबंधित अधिकारी पुख्ता प्रबंध करें।महिलाओं के लिए बैठने के लिए अलग से सेक्टर बनाए जाएं। डीसी और एसपी ने तैयारियों की जानकारी ली उन्होंने कहा कि उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे, जिसमें महिलाओं की बहुत बड़ी भागीदारी होगी। डीसी साहिल गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने भी सभी अधिकारियों के साथ तैयारियों को बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य मंच, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग व्यवस्था, स्टेज, मीडिया गैलरी आदि को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 107.60 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम के दौरान 10760.79 लाख रुपए से अधिक राशि की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इनमें 1398.53 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व 9362.9 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री लगभग 712.54 लाख रुपए की लागात से तैयार 33 केवी सब स्टेशन बिडोला व लगभग 685.99 लाख रुपए की लागत से तैयार ढिगावा जाटान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन का उद्घाटन करेंगे। वहीं, लगभग 811.61 लाख रुपए से लोहारू के 33 केवी सब स्टेशन, 319.49 लाख रुपए से ईशरवाल में 33 केवी सब स्टेशन द्वितीय व लगभग 607.26 लाख रुपए से भाखड़ा के 33 केवी सब स्टेशन की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री लगभग 7623.9 लाख रुपए की लागत से गांव गरवा में खारे पानी से प्रभावित क्षेत्र में मच्छली पालन के लिए एक्वा पार्क का शिलान्यास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *