CM सैनी बोले-भारत मंडपम में कांग्रेस का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण:देश को शर्मिंदा करना कुछ लोगों के DNA में, सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश को अलग-अलग स्थानों पर शर्मिंदा करना और भारत की छवि को ठेस पहुंचाना कुछ लोगों के डीएनए में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का कार्य कर रही है। सीएम ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा अपनाए गए विरोध के तरीके को बेहद अफसोसजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस समिट में पूरे विश्व से प्रबुद्धजन, नीति-निर्माता और प्रतिनिधि भाग लेने के लिए आए हैं। ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर समिट के अंदर जिस प्रकार का अशोभनीय कार्य किया गया है, वह न केवल अनुचित है बल्कि देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति राष्ट्र की गरिमा को आहत करने का साहस न कर सके। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर है। आज वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है और देश विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में विपक्ष द्वारा इस प्रकार का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *