DRO की अग्रिम जमानत पर फैसला आज:तहसीलदार विक्रम सिंगला का मांगा रिकॉर्ड; 6 महीने से एक सीट पर जमे कर्मचारियों का होगा ट्रांसफर

हरियाणा के पंचकूला में ACB के द्वारा गिरफ्तार किए गए रायपुर रानी के तहसीलदार विक्रम सिंगला के खिलाफ अब विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। वित्तायुक्त के आदेश पर अंबाला कमिश्नर ने भी पंचकूला DC से तहसीलदार विक्रम सिंगला से जुड़ा रिकॉर्ड मांग लिया है। अंबाला कमिश्नर ने पंचकूला डीसी से तहसीलदार विक्रम सिंगला से जुड़े केस में उनके द्वारा की गई रजिस्ट्री, केस से जुड़े गवाहों की सूची व दूसरे दस्तावेज मांगे गए हैं। विभाग मुख्यालय द्वारा जांच का जिम्मा अंबाला कमिश्नर को सौंपी गई है। अंबाला कमिश्नर ने एक सप्ताह में तमाम रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा है। जिसके बाद जांच कर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। DRO की अग्रिम जमानत पर फैसला आज पंचकूला के HSVP विभाग DRO जोगिंद्र शर्मा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 6 फरवरी को अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर की। जिस पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश बिक्रमजीत अरोड़ा की कोर्ट में 11 फरवरी को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद ऑर्डर आज की डेट में रिजर्व कर दिया गया था। अग्रिम जमानत पर आज कोर्ट के द्वारा फैसला सुनाया जाएगा। DRO जोगिंद्र शर्मा के रिश्ते में भाई नवीन व जमीन के चार खरीदारों की तलाश में ACB की टीम जुटी हुई है। एसीबी द्वारा की जा रही छापेमारी में कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। टीम आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने का प्रयास कर रही है। SDM ने लिखा पत्र, बदले जाएं कर्मचारी तहसीलदार विक्रम सिंगला की गिरफ्तार के बाद से एसडीएम चंद्रकांत कटारिया हरकत में आए हैं। वे डीसी व कमिश्नर अंबाला को लगातार पत्र लिख रहे हैं। तहसीलदार की गिरफ्तार के अगले ही दिन उन्होंने विक्रम सिंगला के साथ तैनात रजिस्ट्री क्लर्क व कम्प्यूटर ऑपरेटर की भूमिका जांचने के लिएा पत्र लिखा था। एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने अब कमिश्नर अंबाला को पत्र लिखकर प्रदेश सरकार के आदेश का हवाला दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि पब्लिक डीलिंग से जुड़ी सीटों पर छह माह से अधिक जमे कर्मियों का ट्रांसफर किया जाना चाहिए। कमिश्नर ने भी एसडीएम के पत्र पर संज्ञान लेते हुए डीसी पंचकूला को लिखा है कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार कार्यवाही की जाए। जिस पर अब कर्मियों को इधर-उधर करने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *