EX-गर्लफ्रेंड का इंटरव्यू टालने को बम से उड़ाने की धमकी:गुरुग्राम में कंपनी को मेल किया, प्रेमिका को दोबारा पाने के लिए साजिश रची

गुरुग्राम में प्रेमी ने एक्स गर्लफ्रेंड का इंटरव्यू टालने के लिए एक कंपनी को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल भेज दी। ई-मेल के बाद कंपनी कैंपस में हड़कंप मच गया। कंपनी को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन बम नहीं मिला। पुलिस ने स्निफर डॉग और मेटल डिटेक्टर की मदद से एक- एक कैबिन चेक किया। जांच के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि कंपनी को मिली मेल फेक थी। बम की सूचना झूठी थी। बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने एक्स गर्लफ्रेंड से दोबारा रिश्ते सुधारना चाहता था। जिस कारण उसने ये साजिश रची। पहले 2 पॉइंट में पढ़िए पूरा मामला… अब पढ़िए…मामले पर पुलिस ने क्या बताया एसीपी बोले- आईटी एक्ट की धाराएं लगाई
एसीपी विकास कौशिक ने बताया कि आरोपी पर आईटी एक्ट की धाराएं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि ईमेल किसी प्रॉक्सी या फेक आईडी से भेजा गया था, लेकिन तकनीकी सबूतों से पुलिस आरोपी तक पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *