GDA उपाध्यक्ष को निमंत्रण लेकर पहुंचा रोबोट ‘शिवभक्त’, VIDEO:हाथ मिलाया, दंडवत प्रणाम किया, गले में रुद्राक्ष माला थी

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन को सोमवार को एक रोबोट भक्ति संध्या का निमंत्रण देने के लिए पहुंचा। रोबोट बरामदे से चलकर फर्स्ट फ्लोर पर आनंद वर्द्धन के कार्यालय में गया। सबसे पहले रोबोट ने उनका अभिवादन किया, फिर हाथ मिलाया, बैठकर नमस्ते किया और दंडवत होकर निमंत्रण पत्र सौंपा। कंपनी के निदेशक शिवम सिंह अपनी टीम के साथ GDA कार्यालय पहुंचे। रोबोट को ‘शिवभक्त’ नाम दिया गया था और उसे उसी अनुसार पोशाक पहनाई गई थी। सिर पर रुद्राक्ष की माला थी। पहले रोबोट ने GDA उपाध्यक्ष को निमंत्रण दिया, इसके बाद इसे कमिश्नर को सौंपा गया। दरअसल, व्रैपी फ्रैपी हास्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 फरवरी को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक होगा। इसमें प्रसिद्ध गायिका ‘हर-हर शंभू’ फेम अभिलिप्सा पांडा भजन प्रस्तुत करेंगी। वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *