IAS अफसर के सेक्रेटरी का हरियाणा सचिवालय से कूदकर सुसाइड:15 दिन पहले भी कोशिश की, छुट्टी पर रहे; 9 माह बाद रिटायरमेंट थी

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के तौर पर हुई। वे IAS अफसर हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे। पहले ये IAS आदित्य के साथ थे। कुछ समय पहले ही इन्हें IAS हितेश मीणा के पास लगाया गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सेक्टर 16 स्थित सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। 9 फरवरी को भी उन्होंने छत से कूदने की कोशिश की थी। तब पास खड़े लोगों ने रोक लिया था। सचिवालय के कुछ कर्मचारियों ने बताया है कि हाल ही में अरोड़ा की स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी के पद पर प्रमोशन हुआ था। इसके कारण इसकी ब्रांच चेंज हो गई थी। इससे ये नाराज थे। उनकी इसी साल अक्टूबर में रिटायरमेंट होनी थी। इनकी पत्नी उमा अरोड़ा गवर्नर हाउस में तैनात हैं। अभी उनकी तरफ से इस घटना पर कोई बयान सामने नहीं आया है। काम करते-करते अचानक उठे और कूद गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 9 फरवरी को सुसाइड की कोशिश के बाद गणेश छुट्‌टी पर चल रहे थे। बुधवार को ही वह ड्यूटी पर आए थे। वह अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। काम करते-करते अचानक बिना किसी को कुछ बताए अपनी कुर्सी से खड़े हो गए। इसके बाद सचिवालय की छठी बिल्डिंग से छलांग लगा दी। दोपहर 12:24 बजे उन्होंने छलांग लगाई। सचिवालय में तैनात सुरक्षाबलों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दीं। उन्हें सेक्टर-16 के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। 15 दिन पहले भी सुसाइड की कोशिश सचिवालय से जुड़े कुछ कर्मचारियों का कहना है कि गणेश अरोड़ा ने करीब 15 दिन पहले भी इसी तरह सुसाइड करने की कोशिश की थी। लेकिन इससे पहले ही उनके कलीग्स ने उन्हें बचा लिया था। बुधवार को छलांग लगाने से उन्हें कई गंभीर चोट आईं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुसाइड स्पॉट बनी बिल्डिंग गणेश अरोड़ा से पहले भी एक कर्मचारी ने इस बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड किया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि साल-डेढ़ साल पहले एग्रीकल्चर डिपॉर्टमेंट के एक कर्मचारी ने सचिवालय की इसी बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड किया था। अभी सुसाइड नोट नहीं हुआ मिला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी इस मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उनके ऑफिस सहकर्मियों और घटना के समय मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना के परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हितेश कुमार मीणा 2019 कैडर के IAS गणेश अरोड़ा जिन हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे, वो 2019 कैडर के IAS अधिकारी हैं। मीणा पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) में एडिशनल सेक्रेटरी के साथ हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के एडिशनल चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर का जिम्मा संभाल रहे हैं। वह मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *