IDFC बैंक घोटाले में पंचकूला ACB ने दर्ज की FIR:DSP करेंगे 590 करोड़ रुपए की हेराफेरी की जांच; दो बैंकों से जुटा रहे रिकॉर्ड

हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के खातों से जुड़ी 590 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में राज्य सरकार एक्शन मोड में है। विधानसभा में मामला उठने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पंचकूला सेक्टर-17 स्थित थाने में FIR दर्ज कर ली है। घोटाले की जांच DSP शुक्रपाल को सौंपी गई है। पंचकूला सेक्टर-17 एसीबी थाना में दर्ज FIR नंबर 4 में आईडीएफसी बैंक चंडीगढ़ और ए यू स्मॉल बैंक सेक्टर-32 चंडीगढ़ के कर्मचारी और अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। केस पीसी एक्ट 316, 318, 336, 338, 340 व 61 के तहत दर्ज किया गया है। फिलहाल चंडीगढ़ के दोनों बैंक से रिकॉर्ड लेने में लगी है। खुद बैंक ने किया घोटाले का खुलासा IDFC बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में हरियाणा सरकार से जुड़े कुछ खातों में करीब 590 करोड़ रुपए की गड़बड़ी पकड़ में आई है। बैंक ने खुद स्टॉक एक्सचेंज को सूचना देकर बताया कि उसके ही कुछ कर्मचारियों ने अनधिकृत और गलत तरीके से ये गड़बड़ी की, जिसमें बाहर के कुछ लोग शामिल है। बैंक ने चार कर्मचारियों को सस्पेंड भी किया है। पांच प्वाइंटों में जानिए अब तक क्या हुआ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *