हरियाणा के वरिष्ठ IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने सुसाइड करने से एक दिन पहले अपनी वसीयत तैयार कराई थी। उन्होंने वसीयत में सारी संपत्ति अपनी पत्नी और हरियाणा की वरिष्ठ IAS अफसर अमनीत पी. कुमार के नाम करने की बात लिखी है। वसीयत पर 6 अक्टूबर की डेट दर्ज है। पूरन कुमार ने मंगलवार- 7 अक्टूबर को खुद को गोली मारने से पहले यह वसीयत और कई पेज का सुसाइड नोट लिखकर पत्नी को भेजा था। इस घटना के समय उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार जापान में थीं। वह सीएम नायब सैनी के साथ जापान गए सरकारी अधिकारियों के डेलीगेशन में शामिल थीं। यह डेलीगेशन 5 अक्टूबर को गया था। सूत्रों के अनुसार, जापान में मौजूद अमनीत पी. कुमार फोन पर सुसाइड नोट और वसीयत मिलने के बाद से लगातार अपने पति पूरन कुमार को कॉल कर रही थीं। उन्होंने 15 बार फोन किया मगर पूरन कुमार ने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद अमनीत ने अपनी छोटी बेटी अमूल्या को कॉल करके तुरंत उनसे बात कराने को कहा। उस समय अमूल्या बाजार में थी। घर पहुंचते ही वह अपने पापा को देखने बेसमेंट में गई तो वहां सोफा पर पूरन कुमार की डेडबॉडी पड़ी थी। उनकी कनपटी से खून निकल रहा था। इस घटना के समय कोठी में पूरन कुमार के साथ उनका रसोइया प्रेम सिंह मौजूद था। प्रेम सिंह ने बताया कि पूरन कुमार बेसमेंट में जाते समय उससे कहकर गए थे कि उन्हें कोई डिस्टर्ब न करे। रसोइए ने बताई सुसाइड की पूरी कहानी…. अमनीत ने 15 कॉल क्यों कीं…. ——————————– ये खबरें भी पढ़ें :- हरियाणा- IPS सुसाइड के पीछे करप्शन केस संभव:पत्नी-2 IPS को भेजे आखिरी लेटर में बड़े अफसरों के नाम; IAS पत्नी आज पहुंचेंगी चंडीगढ़ हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के शव का आज चंडीगढ़ के सेक्टर 16 अस्पताल में डॉक्टरों का बोर्ड पोस्टमॉर्टम करेगा। उनकी IAS अफसर पत्नी अमनीत पी. कुमार भी चंडीगढ़ लौट रही हैं। सुसाइड के वक्त वह CM नायब सैनी के साथ जापान के ऑफिशियल दौरे पर थीं। पोस्टमॉर्टम के बाद पूरन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… पूरन कुमार के गनमैन पर FIR कराने वाले का VIDEO:कारोबारी बोला- रिश्वत के लिए मेंटली-फिजिकली टॉर्चर किया; इसी केस के बाद IPS का सुसाइड हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस में गनमैन सुशील कुमार पर केस दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता का वीडियो सामने आया है। वीडियो में व्यक्ति ने कहा कि सुशील कुमार रिश्वत देने का दबाव बना रहा था। वह ऑफिस में आकर धमकाता था। मुझे मेंटली और फिजिकली टॉर्चर किया। परेशान होकर हमने शिकायत दी थी। पढ़ें पूरी खबर…