MP अमर सिंह ने उड्डयन मंत्री को सौंपा लेटर:लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से उद्घाटन के बावजूद उड़ानें शुरू न होने पर जताई नाराजगी

लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन होने के बावजूद उड़ानें शुरू न होने से खफा फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ अमर सिंह ने नराजगी जताई। डॉ अमर सिंह ने इस संबंध में सिविल एविएशन मिनिस्टर के राममोहन नायडू को दिल्ली में लेटर सौंपा। डॉ अमर सिंह ने सिविल एविएशन मिनिस्टर को कहा कि एक फरवरी को हलवारा एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करने के लिए वो उनके आभारी हैं लेकिन अभी तक फ्लाइट शुरू न होने से उन्हें निराशा है। उन्होंने मिनिस्टर से मांग की है कि हलवारा से जल्दी से जल्दी फ्लाइट शुरू की जाएं। इंटरनेशनल टर्मिनल बिल्डिंग का काम शीघ्र शुरू करें डॉ अमर सिंह ने कहा कि डोमेस्टिक टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन तो कर दिया इसलिए अब डोमेस्टिक फ्लाइट्स भी शुरू की जाएं। उन्होंने मिनिस्टर से मांग की है कि हलवारा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का काम भी जल्दी से जल्दी शुरू किया जाए। NRI कर रहे इंटरनेशनल फ्लाइट्स की डिमांड डॉ अमर सिंह ने केंद्रीय मंत्री को कहा कि हलवारा एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करवाने की डिमांड NRI भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई NRI ने उनसे संपर्क किया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को इसे अब गंभीरता से लेना चाहिए। फ्लाइट्स शुरू करने में देरी न हो डॉ अमर सिंह का कहना है कि यह प्रोजेक्ट राज्य सरकार की लेट लत्तीफी के कारण तीन साल देरी से शुरू हुआ। उन्होंने मिनिस्टर को कहा कि निर्माण कार्य अब पूरा हो गया है इसलिए फ्लाइट्स शुरू करने में अब देरी न की जाए। पंजाब का ‘भौगोलिक केंद्र’ है हलवारा डॉ. अमर सिंह ने कहा कि हलवारा पंजाब का भौगोलिक केंद्र बिंदु है। उन्होंने तर्क दिया कि यह स्थान 2 घंटे के दायरे में लगभग पूरे पंजाब को कवर करता है, जो इसे राज्य का सबसे सफल हवाई अड्डा बना सकता है। वर्तमान में, लुधियाना और आसपास के निवासियों के साथ-साथ एनआरआई (NRI) समुदाय को हर छोटी-बड़ी उड़ान के लिए दिल्ली जाने को मजबूर होना पड़ता है। सांसद ने अलग-अलग शहरों के लिए फ्लाइट की डिमांड रखी सांसद ने दिल्ली और मुंबई के अलावा धार्मिक पर्यटन वाले शहरों के लिए भी फ्लाइट्स शुरू करने की डिमांड रखी। उन्होंने कहा कि नांदेड़ (श्री हजूर साहिब), पटना (श्री पटना साहिब) और वाराणसी के लिए भी फ्लाइट्स शुरू की जाए। 1 फरवरी को किया था प्रधानमंत्री ने उद्घाटन हलवारा एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से एक फरवरी को किया था। केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू, मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत अन्य मंत्री हलवारा में उपस्थित रहे। 1 मार्च से फ्लाइट शुरू करने की बात कही उद्घाटन के दिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसरों ने मंत्री के कहा था कि एक मार्च से फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी। एयर इंडिया ने प्रतिदिन दो फ्लाइट चलाने का प्रस्ताव भी दिया है। हालांकि एयर इंडिया ने भी अपनी वेबसाइट पर अभी इस बारे में जानकारी नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *