MSME-मंत्री ने IAS बनी वैष्णवी को सम्मानित किया:पहले प्रयास में 298वीं रैंक हासिल की, क्षेत्र का नाम रोशन किया

बेलागंज प्रखंड के दादपुर गांव में रविवार शाम उत्सव का माहौल रहा। गांव की बेटी वैष्णवी के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयन पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 298वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने वैष्णवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने वैष्णवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा वह शक्ति है जिसे प्राप्त कर व्यक्ति महान बनता है। समाजसेवी रौकी यादव ने वैष्णवी की सफलता को बेलागंज विधानसभा के लिए गौरवपूर्ण बताया। वहीं, वैष्णवी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और माता-पिता के त्याग को दिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अनिल कुमार, जिला परिषद सदस्य करिश्मा कुमारी, लोजपा जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *