मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (न्यू चंडीगढ़) में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला कल शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें आज ग्राउंड पर प्रैक्टिस करेंगी। सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को उनके फैंस सरपंच साहब के नाम से ट्रोल कर रहे हैं, वहीं अभिषेक शर्मा के फैंस अलग-अलग कमेंट्स दे रहे हैं। सुबह से ही शुरू हो जाएगी प्रैक्टिस आज दोनों टीमें सुबह से ही अपनी प्रैक्टिस शुरू कर देंगी। यह मैच दोपहर 3:30 बजे होने के कारण दोनों टीमें दिन में प्रैक्टिस करेंगी। दोनों टीमें प्रैक्टिस के दौरान अलग-अलग पिच का इस्तेमाल करेंगी। यह प्रैक्टिस सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। पहले तीन मैच जीतने से हौसले बुलंद जानकारी के अनुसार पंजाब किंग्स की टीम अपने पहले तीनों मैच जीत चुकी है। इससे टीम का हौसला बुलंद है। होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी पंजाब किंग्स की टीम ने अपना ओपनिंग मैच जीत लिया था।