पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड(PSEB) से एफिलिएटिड और एसोसिएटिड स्कूल संचालक 8 वीं क्लास में एडमिशन के लिए बर्थ सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को खत्म करने की डिमांड कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट स्कूल संचालक टीचर्स के मोबाइल नंबर मांगे जाने का भी विरोध कर रहे हैं। पीएसईबी के चेयरमैन डॉ अमरपाल सिंह ने स्कूल संचालकों को दो टूक कह दिया कि 8 वीं और उससे ऊपर की कक्षाओं में बिना बर्थ सर्टिफिकेट के एडमिशन नहीं होगा और एफलिएटिड व एसोसिएटिड स्कूलों को अपने टीचर्स के मोबाइल नंबर बोर्ड को देने पड़ेंगे। स्कूल संगठनों ने इस संबंध में बोर्ड के चेयरमैन के साथ बैठक भी की लेकिन चेयरमैन ने उनकी इन दोनों डिमांड्स को सिरे से नकार दिया। बोर्ड के रवैये से स्कूल संचालक खफा हैं और उन्होंने पंजाब भर के स्कूल संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक कॉल कर दी। स्कूल संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि पंजाब में 5000 से अधिक एफिलिएटिड व एसोसिएटिड स्कूल हैं जिनमें 10 से 15 लाख स्टूडेंट पढ़ते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन एडमिशन के लिए सरकारी स्कूलों को भी आठवीं से 12 वीं तक के स्टूडेंट़स के बर्थ सर्टिफिकेट लगाने होंगे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के आदेशों में क्या-क्या लिखा है, जानिए… स्कूल संचालक क्यों कर रहे हैं बोर्ड के आदेशों का विरोध, जानिए.. आज जालंधर में होगी बैठक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से एफिलिएटिड व एसोसिएटिड स्कूलों अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आज जालंधर में रखी गई है। बैठक में स्कूल संचालक आगे की रणनीति तय करेंगे। स्कूल संघ के कॉर्डिनेटर राजेश नागर ने बताया कि इस बैठक में हर संगठन से प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। बैठक में जो भी रणनीति बनेगी उससे सभी स्कूल संचालकों को अवगत करा दिया जाएगा।