बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा चुनाव की रणनीति को लेकर आज उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर NDA विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। गठबंधन के सभी विधायकों को 16 मार्च तक पटना में ही रहने का निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच आज उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात राज्यसभा चुनाव को लेकर अहम मानी जा रही है, जिसमें मौजूदा राजनीतिक हालात और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। इधर, RJD ने बीजेपी को ‘जहरीला सांप’ बताते हुए पटना के चौराहों पर पोस्टर लगाए हैं, जिनमें अजगर के मुंह में मुख्यमंत्री की कुर्सी दिखाई गई है। बिहार की पॉलिटिक्स से जुड़े सारे अपडेट्स नीचे पढ़ें… RJD का पोस्टर- अजगर के मुंह में CM कुर्सी दिखाई RJD कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें बीजेपी को अजगर के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में लिखा है, “कोई ऐसा सगा नहीं, जिसको भाजपा ने ठगा नहीं।” पोस्टर में एक तरफ नीतीश की तस्वीर लगाई गई है, जबकि दूसरी ओर एक विशाल अजगर सांप को दिखाया गया है, जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी को निगलता नजर आ रहा है। RJD ने पोस्टर में दावा किया है कि जैसे महाराष्ट्र में हुआ, वैसे ही बिहार में भी बीजेपी अपने सहयोगी दल को निगल जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… LJP-R विधायकों की एक अहम बैठक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में भी विधायकों की एक अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी विधायकों को शामिल होने के लिए कहा गया है। बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति और मतदान प्रक्रिया पर चर्चा होने की संभावना है। CM नीतीश की समृद्धि यात्रा का आज अंतिम दिन CM नीतीश की समृद्धि यात्रा का आज अंतिम दिन है। मुख्यमंत्री ने बेगूसराय में 330 करोड़ रुपए की 402 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें से 118.67 करोड़ रुपए की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास, जबकि 211.97 करोड़ रुपए की 212 परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ। CM ने बियाडा कैंपस में कैंपा कोला फैक्ट्री की आधारशिला भी रखी। CM नीतीश ने फैक्ट्रियों का अवलोकन किया। बेगूसराय के बाद CM शेखपुरा जाएंगे फिर यहां से पटना लौटेंगे। पूरी खबर पढ़ें… सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने आज बिहार के नए राज्यपाल की शपथ ली। वे राज्य के 43वें राज्यपाल होंगे। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने उन्हें शपथ दिलाई। लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह में CM नीतीश और दोनों डिप्टी CM मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें…