RJD विधायक रीतलाल यादव की जेल में बिगड़ी तबीयत:मायागंज अस्पताल में भर्ती, पत्नी बोली- जेल के अंदर मारने की साजिश

RJD विधायक रीतलाल यादव की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ी गई है। सोमवार की देर शाम उन्हें भागलपुर जेल से मायागंज हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि उन्हें क्या समस्या है। उधर, उनकी पत्नी रिंकू देवी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि उनके पति को जेल में मारने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके पति मायागंज अस्पताल में भर्ती हैं। उनके साथ उनके पूरे परिवार को मारने की साजिश रची जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जेल प्रशासन ने उन्हें रात करीब 9:30 बजे मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया। करीब दो महीने पहले सुरक्षा दृष्टिकोण से राजद विधायक को पटना के बेऊर जेल से भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया था। रीतलाल यादव को हाई सिक्योरिटी वाले तृतीय खंड के T-सेल में रखा गया है। 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने का है आरोप रीतलाल यादव ने 17 अप्रैल 2025 को दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया था। विधायक पर बिल्डर कुमार गौरव से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है। इस संबंध में खगौल थाना क्षेत्र में FIR दर्ज की गई थी। पटना पुलिस ने इस मामले में 11 अप्रैल 2025 को रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें 10.5 लाख रुपए नगद, 77 लाख रुपए के ब्लैंक चेक, 4 पेन ड्राइव और जमीन से संबंधित कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए थे। उसके बाद रीतलाल यादव ने अपने भाई के साथ सरेंडर किया था। बेऊर से भागलपुर जेल में किया गया था शिफ्ट रीतलाल यादव भागलपुर जेल में हाई सिक्योरिटी वाले तृतीय खंड के T-सेल में रखा गया है। जेल में उन्हें जिस T-सेल में रखा गया है, उसमें कभी सीएम नीतीश कुमार (जेपी आंदोलन के दौरान), विधायक राजबल्लभ यादव, कुख्यात अशोक महतो, इंदिरा गांधी के हत्यारे जसवंत सिंह और बाहुबली अनंत सिंह को भी रखा गया था। —————- ये भी पढ़ें… छिनतई करने वाला रीतलाल कैसे आया लालू यादव के करीब:रेलवे के ठेके लिए, सूरजभान-हुलास से दोस्ती हुई; एक मर्डर के बाद चर्चा में आया लालू यादव के करीबी आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने गुरुवार की सुबह दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उन पर बिल्डर से रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।सरेंडर के बाद कोर्ट ने उन्हें बेऊर जेल भेज दिया है। रीतलाल यादव की गिनती बाहुबली नेताओं में की जाती है। दानापुर से राजद विधायक तब चर्चा में आए जब उन पर भाजपा नेता सत्यनारायण की हत्या का आरोप लगा। इसके अलावा बख्तियारपुर में चलती ट्रेन में दो रेलवे ठेकेदारों की हत्या कर दी गई। इसका भी आरोप रीतलाल पर ही लगा। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *