T20 वर्ल्ड कप फाइनल आज, भारत–न्यूजीलैंड भिड़ंत:बिहार में क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज, वैशाली में जीत के लिए किया हवन; ईशान किशन पर रहेगी नजर

टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 2 बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है। इस मुकाबले को लेकर राजधानी समेत बिहार के कई शहरों में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बड़े मुकाबले से पहले ही शहर का माहौल क्रिकेटमय हो गया है। शहर के कई जगहों, बाजारों, चौराहों, कैफे और कॉलोनियों में बड़े एलईडी स्क्रीन लगाने की तैयारी की जा रही है। पटना के गांधी मैदान में फ़ाइनल मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें पहली बार सबसे छोटे फॉर्मेट के ICC फाइनल में भिड़ेंगी। देखिए बिहार के क्रिकेट प्रेमियों की तस्वीरें… दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन। ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास इस वर्ल्ड कप में बिहार के ईशान किशन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 77 रहा है। ईशान ने इस दौरान दो अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया था। वह भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 या इससे ज्यादा रन बनाए। ईशान किशन इस मुकाबले से पहले 224 रन बना चुके थे। इस मैच में जैसी ही उन्होंने 26वां रन बनाया। टी20 वर्ल्ड कप में उनके 250 रन पूरे हो गए। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद में छक्का मारकर यह आंकड़ा पार किया। वैशाली में टीम इंडिया की जीत के लिए किया हवन वैशाली जिले के भगवानपुर में खेल प्रेमी केदार यादव ने पंडित अभय आचार्य की देखरेख में पूजा अर्चना की। केदार यादव ने कहा कि, ‘जब तक भारत फाइनल मैच जीतेगा, तब तक पूजा करते रहेंगे। भारत की जीत के लिए यज्ञ कर रहे हैं। गांधी मैदान में फ़ाइनल मैच का सीधा प्रसारण गांधी मैदान में पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगाए गए मेगा स्क्रीन पर टी20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल मैच का सीधा प्रसारण होगा। यह मेगा स्क्रीन गांधी मैदान के गेट नंबर 4 के समीप स्थापित है, जिसका आकार लगभग 72 फीट × 42 फीट है। इस स्क्रीन पर क्रिकेट प्रेमी एक साथ बैठकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का आनंद ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *