U-19 वनडे के दूसरे मैच में वैभव पर रहेगी नजर:पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 19 गेंद में बनाए थे 48 रन, 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है इंडिया

अंडर-19 इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज चल रही है। पहले मुकाबले में इंडिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया था। आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। बिहार के वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें टिकी होगी। पिछले मैच में वैभव में शानदार पारी खेलते हुए एक ओवर में 3 छक्के लगाए थे, मगर दो रन से अर्धशतक बनाने से चुक गए। उन्होंने महज 19 गेंद में 48 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 252.63 रहा। गेंदबाजी में भी आजमाया हाथ वैभव ने पिछले मैच में गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया था। हालांकि, उन्होंने बस एक ओवर की डाला, जिसमें उन्होंने 2 रन दिए। आज वैभव सूर्यवंशी, टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ ओपनिंग करेंगे। यह मुकाबला होवे के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। हाफ सेंचुरी-सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा प्लेयर बिहार के वैभव IPL इतिहास में हाफ सेंचुरी और सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं। वैभव ने चौके से फिफ्टी और छक्के से सेंचुरी पूरी की थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन्होंने मात्र 35 गेंद में शतक जड़ा था। उन्होंने 11 छक्के और 7 चौकों के साथ अपनी सेंचुरी पूरी की थी। यह IPL में किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सबसे कम गेंद में शतक बनाने का रिकॉर्ड था। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था। उन्होंने 2010 में 37 गेंद पर सेंचुरी बनाई थी। वहीं, IPL में वैभव ने दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 30 बॉल पर शतक जड़ा था। डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर लगाया था छक्का वैभव ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ IPL में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने IPL करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। वैभव ने यह छक्का शार्दूल ठाकुर के गेंद पर लगाया था। वैभव ने 20 गेंदों में 34 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए थे। 9वें ओवर में ऐडन मार्करम ने उन्हें स्टंपिंग कराया। आउट होने के बाद वैभव पवेलियन लौटते वक्त भावुक दिखे थे। राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी को इम्पैक्ट प्लेयर बनाकर ओपनिंग करने भेजा था। राजस्थान के 8वें मुकाबले में वैभव को डेब्यू का मौका था। वैभव ने 14 साल 23 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का मिला अवॉर्ड IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का अवॉर्ड मिला था। उन्होंने 206.55 के स्ट्राइक रेट से धमाकेदार पारियां खेली थी। इस अवॉर्ड के साथ उन्हें टाटा मोटर्स की एक चमचमाती कार ‘कर्व EV’ भी मिली। IPL में हर साल सबसे तेज स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी को एक खास इनाम दिया जाता है। इस साल वैभव सूर्यवंशी के नाम यह खिताब रहा। पिछले साल फ्रेजर मैकगर्क को यह इनाम मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *