अमृतसर जिले के अजनाला के गांव गुज्जापीर में एक गर्भवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। काजल का विवाह आठ साल पहले गुज्जापीर के लवप्रीत के साथ हुआ था। इस दौरान उनके पहले से तीन बच्चे थे। आज सुबह महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक काजल के पति लवप्रीत ने बताया कि रात के समय काजल एक बार बाथरूम जाने के लिए उठी थी। उसके बाद वह दोबारा उठकर कमरे से बाहर गई। कुछ समय बाद पता चला कि काजल ने साथ वाले कमरे में चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पति करता है मजदूरी बताया जा रहा है कि मृतका का पति मजदूरी करता है। उन्होंने कहा कि काजल ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना अजनाला के सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह संधू ने टीम सहित पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारणों की तलाश जारी प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारी का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।