असरगंज के शंभूगंज मोड़ पर ई-रिक्शा-ऑटो की टक्कर:एक महिला गंभीर रूप से घायल, मायागंज अस्पताल रेफर

तारापुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर शंभूगंज मोड़ के पास गुरुवार को ई-रिक्शा और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थाना की पुलिस टीम पीटीसी सुबोध कुमार के साथ मौके पर पहुंची। घायल महिला को तुरंत असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. निधि कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर निवासी दिलीप बिंद की 39 वर्षीय पत्नी हेमिया देवी के रूप में हुई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बाथ थाना के एसआई आर.एन. भगत अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *