आगरा के मेयर पर अभिनेत्री राखी सावंत का तंज, VIDEO:बोली-मेयर पढ़ी लिखी नहीं है क्या, इनको आशा भोसले और घोसले में अंतर नहीं पता

आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर का मशहूर गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए वीडियो वायरल हुआ थ। इस वीडियो में वो आशा भोसले को घोंसले कहते दिख रही थी। इसको लेकर मेयर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। अब अभिनेत्री राखी सांवत ने मेयर पर तंज कसा है। उनकी योग्यता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि आगरा की मेयर पढ़ी लिखी नहीं है क्या? उनको भोसले और घोसले में अंतर नहीं पता। भोसले कितना बड़ा परिवार है। आशा भोसले कितना बड़ा नाम है। ये लोग पढ़े लिखे नहीं है क्या। ये वीडियो मुंबई में दिए गए इंटरव्यू का बताया गया है।
ये था पूरा मामला
मेयर हेमलता दिवाकर ने रविवार को नारी वंदन कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए 2 बार गलत नाम लिया। 47 सेकेंड के वीडियो में मेयर सबसे पहले हसंते हुए अपने साथियों से पूछती हैं कि आशा भोसले सिंगर थीं न? हां में जवाब मिलने के बाद वह हसंते हुए कहती हैं कि मुझे ठीक से याद नहीं था। इसके बाद कहती हैं कि श्रीमती आशा घोसले आज गोलोकवासी हो गई हैं। संगीत के क्षेत्र में देश को बड़ी क्षति हुई है। मैं आगरा और बीजेपी की ओर से अपनी बहन आशा घोसले जी को श्रद्धासुमन अर्पित करती हूं। श्रद्धांजलि देती हूं। मेयर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स इस पर तंज कस रहे हैं। एक ने मेयर को टैग करते हुए लिखा- यह कौन हैं, हम इन्हें नहीं जानते।
मेयर ने नया वीडियो पोस्ट किया
आशा भोसले को घोसले बोलने पर सोशल मीडिया यूजर ने मेयर को जमकर ट्रोल किया। इसके बाद मेयर ने अपने फेसबुक एकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है। उन्होंने लिखा है कि जो वीडियो वायरल किया गया है वो फेक है। उसमें छेड़छाड़ की गई है। कुछ व्यूज और लाइक के लिए मेरी छवि को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इसके साथ उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया है। यूजर बोले- मैडम गलती मान लो
मेयर ने जो वीडियो पोस्ट किया है उस पर कई कमेंट आए हैं। यूजर चंद्रसेन शर्मा ने लिखा है कि सामान्य बात- गलती किसी से भी हो सकती है। गलती होने पर स्वीकार कर लेनी चाहिए। क्षमा याचना भी कर लेनी चाहिए। मगर, गलती को छिपाने के लिए दूसरी गलती करना तो और भी गलत है।
यूजर अमित जैन ने लिया है कि एडिट तो ये वीडियो है। साफ दिख रहा है। कोमल सिंह कुशवाहा ने लिखा है कि क्या जमाना आ यगा है। एडिटेड वीडियो को ओरिजनल बताया जा रहा है। ओरिजनल को एडिटेड। भगवान कहा हे तू।
देवाशीष गुप्ता ने लिखा है कि एडिटेड वर्जन। आशा घोसले बोला था आपने। वो आपने एडिट कर दिया। गलती कि है उसे छिपाने के चक्कर में और भी गलती कर रही हो आप। हालांकि उपमा गुप्ता ने लिखा है कि दीदी हम सब आपके साथ है।
मेयर ने साथियों से पूछा- आशा भोसले सिंगर थीं न नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री और आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्य को आना था। लेकिन, किसी वजह से वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। इसके बाद मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने मीडिया से बात की। इसमें उन्होंने पदाधिकारियों को अभियान के बारे में बताया। कहा कि ब्रज क्षेत्र के विभिन्न जिलों में रैलियां, सम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे महिलाओं को उनके राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। इस दौरान भाजपा की कई महिला नेत्रियां भी मौजूद थीं। तभी एक मीडियाकर्मी ने मेयर से सिंगर आशा भोसले के निधन से जुड़ा सवाल पूछ लिया था। पहले भाजपा से विधायक रहीं, अब महापौर हैं हेमलता दिवाकर आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह भाजपा की प्रमुख महिला राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने 2012 में सपा उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गई थीं। इसके बाद साल-2016 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद हेमलता दिवाकर 2017 से 2022 तक आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहीं। 2023 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में मेयर चुनाव में 1,08,468 वोटों से जीत दर्ज की। हेमलता ने बसपा प्रत्याशी डॉ. लता वाल्मीकि को हराया था। बिजनेस से जुड़ी हेमलता दिवाकर ने ग्रेजुएट और बीएड किया है। उनकी चल-अचल संपत्ति करीब 5.13 करोड़ रुपए आंकी गई है, जो 2017 के विधानसभा चुनाव के समय करीब 2 करोड़ थी। उनके पास पिस्टल (शस्त्र) के साथ टाटा सफारी, एक्सयूवी और क्रेटा जैसी गाड़ियां हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *