बीते कुछ दिनों से पारा 43-44 डिग्री के आसपास चल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापतान 43.1 डिग्री, सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। हवा में नमी की मात्रा 46 फीसदी रहने से दिनभर शुष्क हवाएं चलीं। हीटवेव में सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा था। वहीं मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने वीरवार से शनिवार तक आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का अॉरेंज अलर्ट जारी किया है। आगे ऐसा रहेगा मौसम… -डॉ. डीपी दूबे, मौसम विशेषज्ञ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से बदल रहा मौसम 28 से 30 मई के बीच एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। मैदानों में इसका असर कम रहेगा। इन दिनों मैदानों में तापमान ज्यादा है, इस वजह से बीच-बीच में लोकलाइज सिस्टम भी एक्टिव हो सकते हैं। 1 जून से दक्षिणी पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी लेकर आएंगी। इससे दिन के तापमान कुछ कम होने के आसार हैं।