एसएचओ की दोबारा तैनाती से डॉक्टर नाराज

चंडीगढ़ | हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) ने घरौंडा थाना प्रभारी के रूप में दीपक कुमार की दोबारा तैनाती पर विरोध जताया है। एसोसिएशन ने सीएम को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि थाना प्रभारी डॉक्टर प्रशांत चौहान से मारपीट, अपमान व जबरन हिरासत के मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल हैं। मामला कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में उनकी उसी थाने में दोबारा पोस्टिंग से निष्पक्ष जांच और न्याय प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। राज्य प्रधान डॉ. अनिल यादव ने पत्र में कहा कि घरौंडा सीएचसी व पुलिस थाना घरौंडा से जुड़ा यह मामला पहले से संवेदनशील है। कोर्ट में 7 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई लंबित है। ऐसे में उसी स्थान पर एसएचओ के रूप में उनकी नियुक्ति से गवाहों, केस से जुड़े दस्तावेजों और पूरे माहौल को प्रभावित किए जाने का खतरा बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *