कटोरिया में दो बाइकों की टक्कर:तीन युवक घायल, एक देवघर रेफर; कटोरिया-बांका मार्ग पर हादसा

बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-बांका रोड पर राधानगर के पास शनिवार रात बुलेट और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में देवघर रेफर किया गया है। घायलों की पहचान देवघर रोड, कटोरिया बाजार निवासी बुलेट सवार अनन्या सागर, बाइक सवार इनायत अंसारी पुत्र, मोइनुद्दीन अंसारी, घोरमारा निवासी और समीर अंसारी पुत्र अल्ताफ अंसारी के रूप में हुई है। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. विनोद कुमार और डॉ. देवेंद्र कुमार ने उनका इलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद अनन्या सागर की गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। घायल इनायत अंसारी ने बताया कि वह अपने साथी समीर के साथ कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित होंडा शोरूम से ड्यूटी कर बाइक से अपने घर घोरमारा जा रहा था। राधानगर के पास सामने से आ रही बुलेट से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया। फिलहाल, तीनों के इलाजरत होने के कारण किसी भी पक्ष ने घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *