करंट लगने पर महिला को नाले में दबाया:पानीपत में गर्दन बाहर रख मुंह में कपड़ा ठूसा, 20 मिनट तक हाथ-पैर रगड़े; अंधविश्वास में मौत

हरियाणा के पानीपत में करंट लगने से बेहोश हुई महिला को परिजनों ने निर्माणाधीन नाले में दबा दिया। अंधविश्वास के चक्कर में महिला 20 मिनट तक मिट्टी में दबी रही। गर्दन से नीचे महिला का पूरा शरीर मिट्टी में दबा दिया। ऊपर केवल चेहरा नजर आ रहा था। इलाज करने का दावा कर उसके मुंह में एक कपड़ा भी ठूंस दिया। काफी देर तक उसके हाथ रगड़े गए। जब महिला होश में नहीं आई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला को अस्पताल ले जाने को कहा। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… काम करते समय लगा करंट पानीपत के संजय चौक निवासी एक महिला शनिवार को घर में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक उन्हें बिजली का करंट लग गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि महिला तुरंत बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला को बेसुध देख घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी घर में इकट्ठा हो गए। मिट्टी में दबाने की सलाह दी महिला की गंभीर हालत को देखकर परिजन अस्पताल जाने की तैयारी करने लगे, तभी किसी ने उन्हें महिला को मिट्टी में दबाने की सलाह दी। सलाह देने वाले ने कहा कि महिला को जमीन पर लेटाकर हाथ-पैर रगड़े जाएं। मिट्टी शरीर का सारा करंट सोख लेगी और महिला होश में आ जाएगी। निर्माणाधीन नाला खोदकर दबाया व्यक्ति की बात सुनकर परिवार के लोग महिला को संजय चौक के पास एक निर्माणाधीन नाले के पास ले गए। नाला निर्माण के लिए जेसीबी से गहरे गड्ढे खोदे गए थे। परिवार ने इसी गड्डे में महिला को दबाकर ऊपर से मिट्टी डाल दी। गर्दन से नीचे शरीर मिट्टी में दबा परिजनों ने अंधविश्वास में महिला का पूरा शरीर मिट्टी के अंदर दिया। उसके हाथ और गर्दन को बाहर निकाला गया। काफी देर तक परिजन हाथों को रगड़ते रहे। करीब 20 मिनट तक ये प्रक्रिया चलती रही। महिला को होश नहीं आया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर भीड़ बढ़ती देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर बाद डॉयल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को गड्ढे से बाहर निकलवाया और परिजनों को अस्पताल जाने के लिए कहा। परिजन महिला को संजय चौक स्थित हैदराबादी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला पल्स और हॉर्टबीट चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि यदि महिला को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत का असली कारण पता चल सकेगा। करंट लगने या मिट्टी में दबने से दम घुटने से उसकी मौत हुई होगी।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा-मृत अवस्था में लाया गया दैनिक भास्कर एप ने हैदराबादी अस्पताल में संपर्क किया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि 22 मई की रात करीब 8:30 बजे कुछ लोग एक महिला को मृत अवस्था में लेकर आए थे। उन्होंने बताया था कि इसको करंट लग गया है। उस वक्त इमरजेंसी में डॉक्टर नहीं थे, स्टाफ डॉक्टर को बुलाने लगा तो इस बीच परिवार वाले महिला को वहां से लेकर चले गए थे उन्होंने पर्ची भी नहीं कटवाई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र का कहना है कि महिला के मिट्‌टी में दबे होने की सूचना मिली थी। जब तक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिजन मौके से महिला को ले जा चुके थे। अभी मामले की जांच की जा रही है। डॉक्टरों से संपर्क किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *