करनाल की बंद राइस मिल से मिला युवक का शव:पेड़ से लटका हुआ, बदबू आने पर राहगीर अंदर पहुंचे, पुलिस पहचान कराने में जुटी

करनाल में घरौंडा के अराईपुरा रोड पर कई सालों से बंद पड़ी एक राइस मिल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों को राइस मिल के पास से गुजरते समय तेज बदबू आई तो उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बदबू आने से हुआ खुलासा, अंदर जाकर देखा तो लटका मिला शव पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 32 से 33 साल के बीच है। राहगीर उमेश ने बताया कि शनिवार देर रात को खाना खाने के बाद जब वह सैर पर निकाला तो उसे राइस मिल के पास से गुजरते समय तेज बदबू आई। इसके बाद उसे शक हुआ तो वह मिल के अंदर गया। अंदर जाने के बाद उसने मोबाइल की टॉच के साथ जहां से बदबू आ रही तो वह उस पेड़ के पास पहुंचा तो वहां पर एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था। वार्ड पार्षद ने पुलिस को दी सूचना शव को देखने के बाद उन्होंने तुरंत रात को ही मामले की सूचना वार्ड पार्षद जवाहर राणा को दी। जवाहर राणा ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पहले भी मिल चुका है कंकाल जवाहर राणा ने बताया कि यह मिल कई वर्षों से बंद पड़ी हुई है। इससे पहले भी इसी मिल के बाथरूम से एक कंकाल बरामद हो चुका है। मिल खाली होने के कारण यहां अक्सर नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग आकर बैठते हैं और शराब पार्टी करते हैं। शव की पहचान के प्रयास जारी घरौंडा थाना के सब इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि युवक का शव बरामद कर मोर्चरी भिजवा दिया गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *