करनाल में घरेलू विवाद के बाद नहर में कूदा पति:पत्नी को बुलाया; पुल पर चढ़कर लगाई छलांग, SDRF ने शव बरामद किया

करनाल की पश्चिमी यमुना नहर पर एक युवक ने पत्नी के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना बीती रात की है, जब पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। युवक ने पत्नी को नहर किनारे बुलाया और पुल से कूद गया। अंधेरा अधिक होने के कारण रात में तलाश नहीं हो सकी। सुबह SDRF (राज्य आपदा राहत बल) की टीम ने शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस करनाल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान डबरकी गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है, फिलहाल वह कुंजपुरा की बसंती कालोनी में रह रहा था। पत्नी को बुलाकर पुल से छलांग लगाई पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। अमित घर से निकल गया और रात को पत्नी को पश्चिमी यमुना नहर के पास बुलाया। काछवा पुल पर बाइक खड़ी करने के बाद उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। पत्नी ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ से फिसल गया। पत्नी की चीख सुनकर लोग आए आंखों के सामने पति को डूबता देख पत्नी जोर-जोर से रोने लगी और शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होनें तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम और गोताखोर भी पहुंचे। गोताखोरों ने रात में ही सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया और तलाश रोकनी पड़ी। सुबह SDRF शव बरामद किया अगली सुबह SDRF मोटर बोट लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने पुल के आसपास पानी में सर्च अभियान चलाया। कुछ ही देर बाद पुल के पास से अमित का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *