लुधियाना के श्रद्धालुओं की कार हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भरवाई में बुधवार को खाई में गिर गई। खाई में गिरते ही कार में जोरदार धमाका हुआ और तुरंत आग लग गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एडिशनल एसपी संजीव भाटिया और मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर) पूर्व DIG भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED रेड, 1 करोड़ रुपये कैश जब्त ईडी के चंडीगढ़ जोनल ऑफिस ने पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारकर 1 करोड़ 4 लाख रुपए कैश बरामद कि हैं। टीम ने यह रेड 27 अप्रैल को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की थी। ईडी ने आज इसका खुलासा करते हुए जानकारी दी कि टीम ने पूर्व डीआईजी भुल्लर, उनके सहयोगियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना और पटियाला स्थित 11 ठिकानों पर छापे मारकर तलाशी ली थी। इस दौरान ही यह कैश बरामद हुआ। रेड के दौरान बरामद 1.04 करोड़ रुपये कैश को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग (पैसों की हेराफेरी) की गतिविधियों से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। चंडीगढ़ में नाबालिग छात्रा से रेप, मौसा को 20 साल की सजा चंडीगढ़ की जिला कोर्ट ने एक नाबालिग छात्रा से रेप के मामले में दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। दोषी पीड़िता का रिश्ते में मौसा लगता है, जिसने मां की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, 3 जून 2025 को पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता रामदरबार इलाके में रहती है और 6वीं कक्षा की छात्रा है। उसकी मां एक फैक्ट्री में काम करती हैं और रोज सुबह घर से निकलकर देर शाम लौटती हैं। आरोपी, जो हल्लोमाजरा का रहने वाला है और रिश्ते में मौसा है, घर पर अक्सर आता-जाता था। आरोप है कि आरोपी मां की गैरमौजूदगी में घर आने लगा और एक दिन छोटे भाई को बहाने से बाहर भेजकर नाबालिग के साथ जबरदस्ती रेप किया था। (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना कोर्ट में अटकी लिफ्ट, 35 मिनट तक फंसे रहे 2 युवक लुधियाना के कचहरी परिसर में देर शाम एक बार फिर लिफ्ट फंस गई। बिजली जाने की वजह से लिफ्ट बीच में ही अटक गई, जिसमें दो लोग (एक एडवोकेट क्लर्क और एक अन्य) करीब 35 मिनट तक फंसे रहे। अंधेरे और घुटन के बीच फंसे दोनों युवक मदद के लिए चिल्लाते रहे, जिसके बाद उन्हें कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शी दिनेश कुमार ने बताया कि वह शाम करीब 5:13 बजे पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट से जोर-जोर से आवाजें सुनाई देने लगीं। जब वे पास पहुंचे तो अंदर से बचाओ-बचाओ की चीखें आ रही थीं। हिमाकर ने तुरंत लिफ्ट ऑपरेटर को इसकी सूचना दी और मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से ऊपर की ओर जा रही थी, तभी अचानक लाइट चली गई और लिफ्ट पहले फ्लोर पर पहुंचने से पहले ही अटक गई। ऑपरेटर ने मौके पर पहुंचकर मैनुअल तरीके से लिफ्ट को पांचवीं मंजिल से ऊपर खींचा, जिसके बाद लिफ्ट को पहले फ्लोर के लेवल पर लाया गया। गेट खोलते ही दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। (पढ़ें पूरी खबर) जालंधर में बाउंसरों और फतेह गैंग में झड़प, एक्टिवा को लगाई आग जालंधर के चिकचिक चौक के पास कार और एक्टिवा की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने बीच सड़क पर एक्टिवा को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में बाउंसरों और फतेह गैंग से जुड़े सदस्यों के बीच हिंसक झड़प की खबर है। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस आगजनी और मारपीट से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में बाउंसर सवार थे। टक्कर होने के तुरंत बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि गाड़ी सवारों ने एक्टिवा सवार युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। (पढ़ें पूरी खबर) CM मान बोले- हरियाणा ने पानी का सही प्रयोग किया, एक भी बूंद अतिरिक्त नहीं ली पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दावा किया है कि हरियाणा ने इस बार भाखड़ा डैम से मिलने वाले पानी का सही तरीके से प्रयोग किया है। अब तक हरियाणा ने 70 फीसदी पानी ही प्रयोग किया है। हरियाणा अपना पानी सही तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। उन्हें 21 मई तक पानी मिलेगा। हरियाणा ने एक भी बूंद ज्यादा प्रयोग नहीं किया है। हम लगातार उन्हें पत्र लिखकर इस बारे में आगाह करते रहे हैं। वहीं, इस बार एक मई से नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है। 25 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही पंजाब में धान की सीधी बिजाई 15 मई से 31 मई तक चलेगी। किसानों को इस दौरान नहरों से पानी भी मिलेगा और आठ घंटे बिजली सप्लाई भी दी जाएगी। जाखड़ साहिब को कहा कि वह मोदी वाली गारंटियां तो पूरी करवा दें। (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना में चप्पलों का हार पहनाकर युवक को पीटा लुधियाना में लिव-इन पार्टनर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को आज (29 अप्रैल) स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। 5 दिनों से फरार चल रहे आरोपी को जब लोगों ने इलाके में देखा, तो उसे पकड़कर सबक सिखाया। महिला के पड़ोसियों और स्थानीय लोगों का आरोप कि घटना के बाद से आरोपी युवक इलाज के पैसे देने के नाम पर टाल-मटोल कर रहा था और छिपता फिर रहा था। आज जैसे ही आरोपी इलाके में दिखाई दिया, उसे घेर लिया। लोगों ने उसके गले में चप्पलों का हार डाला और जमकर पीटा। उन्होंने कहा कि एक तरफ उसने महिला को अधमरा कर दिया और दूसरी तरफ अब अपनी जिम्मेदारी से भागता फिर रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) पठानकोट में बिजली का खंभा गिरने से व्यक्ति की मौत पठानकोट के सुजानपुर में चल रहे सीवरेज बिछाने के कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिजली का खंभा गिरने से एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, इलाके में सीवरेज व्यवस्था का काम चल रहा था। इसी दौरान ठेकेदार की कथित लापरवाही के कारण एक बिजली का खंभा अचानक गिर पड़ा। खंभे के नीचे से गुजर रहा एक व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया। खंभा गिरने के बाद उससे जुड़ी बिजली की तारों में चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आग लग गई। (पढ़ें पूरी खबर) फाजिल्का में कोर्ट मैरिज को लेकर थाने में हंगामा, 2 पक्ष आपस में भिड़े फाजिल्का में एक युवक-युवती की कोर्ट मैरिज का मामला थाने पहुंच गया। देर रात थाने पहुंचे दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। थाने के बाहर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। हालांकि मौके पर पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को छुड़वाया। झगड़े में घायल पक्ष के व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। युवक सौरव ने बताया कि उसकी गांव लमोचड़ कलां की रहने वाली लड़की के साथ 4 महीने पहले कोर्ट मैरिज करवाई थी। लड़की सरकारी अध्यापिका है। जबकि लड़की का परिवार उनकी मैरिज का विरोध कर रहा है। और उसका आरोप है कि लड़की के पारिवारिक सदस्यों ने उसे बंधक बना लिया। जिसके बारे में लड़की ने सूचना उसे दी तो उसके द्वारा पुलिस तक पहुंच की गई। (पढ़ें पूरी खबर) मुक्तसर में नर्सिंग इंस्टीट्यूट में छात्रा का सुसाइड, सदमें में 2 रूममेट समेत छह और छात्राओं की तबीयत बिगड़ी पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले के गांव बादल में स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल साइंसेज के होस्टल में छात्रा की मौत हो गई। बीती देर रात जीएनएम (सेकेंड ईयर) की 20 वर्षीय छात्रा के कमरे में फांसी लगा ली। मृतका की पहचान तनू निवासी जिला रोपड़ के रूप में हुई है। मौके पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना होस्टल नंबर दो में रात करीब साढ़े 9 बजे हुई। उस समय छात्रा कमरे में अकेली मौजूद थी। सूत्रों के मुताबिक घटना का पता चलने पर अन्य छात्राओं ने तुरंत होस्टल प्रबंधन को सूचित किया। घटना के बाद होस्टल में रहने वाली मृतका की दो रूममेट समेत कुल छह छात्राओं की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिन्हें रात करीब 11 बजे दो बार संस्थान की एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल बादल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि छात्रा की मौत की खबर सुन इन रूममेट्स की हालत बिगड़ी है। बठिंडा में जमीन विवाद में गोलीबारी, 1 घायल बठिंडा के गांव गुरुसर सैणेवाला में जमीनी विवाद में गोलीबारी हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कोटकपूरा पुलिस एक दर्ज मामले में गिरफ्तारी करने के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान गोली चलने की घटना हुई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली पुलिस द्वारा चलाई गई या किसी अन्य व्यक्ति ने। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… मोहाली में रिलायंस गोदाम में आग लगी-VIDEO मोहाली में बनूड़ के नजदीक स्थित खेड़ी गांव में रिलायंस के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखा ग्रॉसरी का सामान, राशन और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग ने पास में खड़े एक वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह भी बुरी तरह जल गया। पढ़ें पूरी खबर…