करनाल में 2 बाइकों की टक्कर, युवक की मौत:तीन घायल; माता-पिता का पहले ही हो चुका निधन, आमने-सामने हुई भिडंत

करनाल जिले में तरावड़ी के पास नेशनल हाईवे पर रविवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्च्युरी हाउस भिजवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, तरावड़ी के दयानगर निवासी 18 वर्षीय संजीव रविवार रात अपनी बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। उसके साथ उसका एक साथी भी मौजूद था। जब वह समाना-रायपुर रोडान के पास पहुंचा तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर भी दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों लोग सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। माता-पिता का पहले ही हो चुका निधन पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्च्युरी हाउस में रखवाया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार, संजीव के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। जांच में जुटी पुलिस तरावड़ी थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *