करनाल युवक मर्डर केस, ग्रामीणों ने लगाया जाम:शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार, बोले-पहले हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हो

करनाल के गांव गोंदर में युवक की हत्या के मामले में परिजनों ने रविवार को फिर से पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने निसिंग में करनाल- कैथल रोड पर गुरुद्वारे के सामने जाम लगा दिया। मृतक के पिता कर्मबीर ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वह अपने बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगें। वहीं निसिंग थाना पुलिस व डीएसपी गोरखपाल राणा परिजनों को समझाने का प्रयास कर जाम को खुलावने की कोशिश कर रही है। परिजनों ने गांव के एससी समाज के 5 लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। तीन बदमाशों ने मारी सूरज को गोली
बता दें कि, शनिवार (18 अप्रैल) की रात को करनाल के गोंदर गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने 25 वर्षीय सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूरज पूर्व सरपंच वाली गली में आया था। आरोपियों ने सूरज के माथे और छाती में गोली मारी थी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को घर पर ही ले आए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हत्या की सूचना पर पुलिस टीम के साथ करनाल एसपी नरेंद्र बिजारणिया भी मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होंने ग्रामीणों को समझाया और मामले में सख्त एक्शन लेने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कही। एक साल पहले जमानत पर आया पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोंदर गांव में 2019 में कपिल नाम के युवक की हत्या हो गई थी। इसमें मृतक सूरज का भी नाम आया था। सूरज 2019 से जेल में बंद था। इसके बाद करीब एक साल पहले उसे जमानत मिली थी। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी रंजिश में सूरज की हत्या हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक पर बदमाशों में से एक ने फेस पर कपड़ा बांधा था, जबकि 2 बिना नकाब के थे। एसपी नरेंद्र का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा: जल्द ही पकड़े जाएंगे आरोपी एसपी नरेंद्र बिजराणिया का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी चेक की गई है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *