CM सम्राट चौधरी ने कहा कि हमें टारगेट दिया गया है। विक्रमशिला को भी गौरवशाली इतिहास स्थापित करना है। हमने अभी सहयोग कार्यक्रम शुरू किया है। एक-एक पंचायतों में जा रहे हैं। लोगों की समस्याओं से जुड़ रहे हैं। ये सब टेक्नोलॉजी से हो रहा है। जो 10 दिन में काम नहीं करेगा। उसे CMO से नोटिस जाएगा। इसके बाद 20 दिन पर। तीसरा नोटिस 25 दिन के बाद जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश से 30 दिन बाद वो खुद ही निलंबित हो जाएंगे। जो जहां है कर्मभूमि से जन्मभूमि के लिए योगदान दीजिए। बिहार लौटिए ये तो मैं कहूंगा ही। कोई अच्छा काम करने जा रहा है। कोई देश-दुनिया में नाम कमा रहा है तो जरूर वहां रहे, लेकिन बिहार के लिए अपना योगदान दे। कर्मभूमि से भी जन्मभूमि का कर्ज उतार सकते हैं। AI समिट की कुछ तस्वीरें… पटना में ट्रैफिक के लिए AI कैमरे लगे हैं। अगर हम AI को कहेंगे कि हरे गमछे वाले को पकड़ना है तो AI उसे पकड़ लेगा। मेरा किसी की ओर इशारा नहीं है। मेरे लिए अपराधी की जाति नहीं है। पुलिस को मेरी पूरी खुली छूट है। नीतीश जी ने सुशासन स्थापित किया। अपराधी अगर पुलिस को चैलेंज करे तो 48 घंटे में जवाब दीजिए। अपराधी किसी धर्म और किसी जाति का हो पुलिस कार्रवाई करेगी। लोग कह रहे हैं जाति पूछकर गोली मारेगा क्या। अरे अपराधी की कोई जाति-धर्म नहीं है। एंट्री नहीं मिलने पर युवाओं ने किया हंगामा ऑडिटोरियम में सीट से अधिक युवा आ गए हैं। AI समिट में युवाओं को एंट्री नहीं मिली, जिससे छात्र नाराज हो गए और गेट पर हंगामा कर रहे हैं। मुख्य एंट्री गेट पर पटना DM, SSP, सेंट्रल SP मौजूद हैं। ऑडिटोरियम में एंट्री के लिए प्वाइंट पर पहली बार बिहार पुलिस के साथ साथ बाउंसर भी गेट पर लगाए गए हैं, जो खुद में बिहार पुलिस की सुरक्षा और कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।