कांग्रेस ने बागी पूर्व चेयरपर्सन को मनाया:रेवाड़ी नगर परिषद में पार्टी प्रत्याशी का समर्थन करेंगी; कैप्टन बोले-पार्टी में बड़ा पद दिलाएंगे

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग से पहले कांग्रेस के लिए राहत की खबर आई। पार्टी से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरीं पूर्व चेयरपर्सन शकुंतला भांडोरिया को पार्टी ने मना लिया है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव उनके घर पहुंचे और शंकुतला को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) बनाने का नियुक्ति पत्र पढ़कर सुनाया। कैप्टन ने कहा भांडोरिया मैदान में रहती तो कांग्रेस को नुकसान होता। अब ये पार्टी प्रत्याशी नेहारिका सिंह के लिए प्रचार करेंगी। अभी इन्हें पीसीसी मेंबर बनाया है, भविष्य में और बड़ा पद दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव में भी इनका मान-सम्मान रखा जाएगा। जानिये…कैप्टन अजय यादव ने क्या बातें कहीं

कांग्रेस सरकार में चेयरपर्सन रहीं शकुंतला भांडोरिया कांग्रेस सरकार के दौरान रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन रहीं। हालांकि बाद में भाजपा की सरकार बनी। जिसके बाद भांडोरिया को हटाकर विनीता पीपल को चेयरपर्सन बनाया गया था। विनीता इस बार भाजपा के टिकट पर चेयरपर्सन चुनाव लड़ रही हैं, जबकि कांग्रेस ने नेहारिका को प्रत्याशी बनाया। टिकट न मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरीं शकुंतला भांडोरिया कांग्रेस से टिकट मांग रही थीं। टिकट न मिलने पर नाराज हो गईं और निर्दलीय नामांकन भर दिया। वह प्रचार में भी जुटी थीं। इसी दौरान कांग्रेस की ओर से उन्हें मनाने के प्रयास हुए। पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि टिकट वितरण के बाद अक्सर ऐसी नाराजगी देखी जाती है। शकुंतला भांडोरिया के घर पर पत्रकार वार्ता कैप्टन अजय यादव के ऑफिस की तरफ से मंगलवार दोपहर दो मैसेज किए गए। पहला मैसेज दोपहर 1.58 और दूसरा मैसेज 2.16 मिनट पर आया। जिसमें पत्रकारवार्ता का स्थान पूर्व मंत्री के आवास की जगह निर्दलीय उम्मीदवार शकुंतला भांडोरिया के घर कर दिया। शकुंतला भांडोरिया को हरियाणा कांग्रेस का पीसीसी मेंबर बनाया गया है। कैप्टन अजय यादव ने नियुक्ति पत्र को पढ़ कर सुनाया है। दो दिन में दो बड़े नेताओं का दौरा रेवाड़ी में सोमवार शाम को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कांग्रेस उम्मीदवार का प्रचार करने आए थे। मंगलवार शाम 6 बजे कुमारी सैलजा चुनाव प्रचार के लिए आ रही हैं। शकुंतला भांडोरिया के चुनाव नहीं लड़ने को कुमारी सैलजा के दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव की समर्थक होने के साथ उन्हें सैलजा खेमा से भी जोड़ा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *