किन्नौर की ज्ञाबूंग पंचायत में नई कार्यकारिणी का चयन:सभी पद निर्विरोध; ओम प्रकाश नेगी बने प्रधान; ग्रामीणों की भागीदारी की सराहना

किन्नौर जिले की ग्राम पंचायत ज्ञाबूंग में नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से हुआ है। पंचायत चुनाव प्रक्रिया के तहत सभी पद निर्विरोध चुने गए हैं। सर्वसम्मति से हुए चयन में ओम प्रकाश नेगी को ग्राम पंचायत ज्ञाबूंग का प्रधान चुना गया है। वहीं, बुद्धि राम नेगी उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं। वार्ड सदस्यों में रूशकलंग वार्ड से कर्म सेन और स्नेहलता चुने गए हैं। तन्नम वार्ड से इंद्र कुमारी, थारमे वार्ड से छेवांग नोरबू तथा पारला ज्ञाबूंग वार्ड से नीलम कुमारी निर्वाचित हुई हैं। पंचायत टीम समर्पित होकर कार्य करेगी गांग्युल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसवंत सिंह जस्सू मेहता ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई पंचायत टीम ज्ञाबूंग के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी। मेहता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहयोग के लिए समस्त ग्रामवासियों को भी शुभकामनां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *